Ramayana OTT Release: सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? डिटेल्स आई सामने

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सिनेमाघरों में फिल्म तहलका मचा रही है. फैंस को फिल्म के सीन्स काफी पसंद आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते है ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

ramayana OTT release

'रामायण' की ओटीटी रिलीज आई सामने (Pic Credit- Instagram)

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. रणबीर कपूर ‘राम’ के अवतार में छाए हुए हैं. वहीं साई पल्लवी और यश ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा था. वहीं अब रिलीज होते ही फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इसके साथ ही फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, इसकी डिटेल्स भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म किस ओटीटी पर दस्तक देगी.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में छाई ये फिल्म

सिनेमाघरों में ये फिल्म आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई है. रिलीज होते ही ये चर्चाओं में छा गई है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के म्यूजिक तक की खूब तारीफ की जा रही है. हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी की तारीफ ही कर रहा है. इस फिल्म को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में बड़े लेवल पर रिलीज किया गया है. फिल्म का जब प्रीमियर हुआ था, तभी भी फैंस ने इसे काफी पसंद किया था और पॉजिटिव रिव्यू ही दिए थे.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के क्रेडिट सीन में फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी ये भी रिवील कर दिया गया है. दरअसल ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये रिवील कर दिया गया है. फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ