Ajay Devgn की लाडली के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vedant Mahajan कौन? जिनकी पार्टी में पहुंचे हॉलीवुड के सितारे

Who is Nysa Devgan Rumoured Boyfriend Vedant Mahajan: अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन आखिर कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Vedant Mahajan

Vedant Mahajan

विज्ञापन

Who is Nysa Devgan Rumoured Boyfriend Vedant Mahajan: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। भले ही नीसा ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। नीसा की अक्सर पार्टी फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जो उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। हाल ही में नीसा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन ने अमेरिका में ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें हॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। आखिर कौन हैं वेदांत महाजन और क्या करते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

कौन हैं वेदांत महाजन?

वेदांत महाजन, जिनकी तस्वीरें नीसा के साथ अक्सर वायरल होती हैं वो 25 साल के एक युवा एंटरप्रेन्योर हैं। वेदांत ने अपने दोस्त मानक ढींगरा और मोहित रावल के साथ मिलकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘एमवीएम एंटरटेनमेंट’ की स्थापना की है। वेदांत और उनके दोस्त मिलकर मुंबई, दिल्ली और लंदन जैसे शहरों में ग्रैंड पार्टियां ऑर्गनाइज करते हैं. जहां कई स्टार किड्स और बॉलीवुड हस्तियां हिस्सा लेती हैं। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर, अहान शेट्टी, मिहिका रामपाल, आर्यन खान और नीसा देवगन जैसे बड़े नाम भी शामिल होते हैं। इसके अलावा हॉलीवुड के भी कई सितारे उनकी पार्टी में आते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vedant Mahajan (@vedantmahajan10)

क्या करते हैं वेदांत महाजन?

वेदांत ने साल 2019 में लंदन विश्वविद्यालय से आन्ट्रप्रनर्शिप में मास्टर्स डिग्री ली है और इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका में स्टूडेंट्स के लिए पार्टी ऑर्गनाइज करने का सिलसिला शुरू किया। हालांकि कोविड-19 की महामारी के चलते उनका ये प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सका। इसके बाद वेदांत ने मुंबई और दिल्ली में इवेंट्स का आयोजन किया, जहां कई बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फैमिली वाले नजर आए। इस दौरान वेदांत और नीसा की दोस्ती ने लोगों के बीच काफी बज बनाया।

नीसा और वेदांत कर रहे डेट?

इसी बीच पिछले काफी समय से अफवाहें तेज हो चुकी हैं कि वेदांत और नीसा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। फिर भी सोशल मीडिया पर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। वहीं, नीसा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाना चाहतीं और अभी उनका कोई भी फिल्मी डेब्यू नहीं है।

विज्ञापन

पार्टी इवेंट्स और बॉलीवुड कनेक्शन!

वेदांत महाजन जिन पार्टियों को ऑर्गनाइज करते हैं उनमें सिर्फ स्टार किड्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शरीक होते हैं। रणवीर सिंह, कनिका कपूर, इमरान खान, डिवाइन, तेशर, रित्विज, गैरी संधू और रेमोन रोचेस्टर जैसे कई नामी कलाकार उनकी पार्टियों में हिस्सा ले चुके हैं। एक इंटरव्यू में वेदांत ने बताया था कि उनकी पार्टियां उतनी ही ग्लैमरस होती हैं, जितना इंटरनेट पर उनकी तस्वीरों से नजर आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ