तलाक की अफवाहों के बीच साथ दिखे Aishwarya-Abhishek, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर अक्सर तलाक की अफवाहें सामने आती रहती हैं। इस बीच अब कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं…

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

विज्ञापन

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: बीते लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि बच्चन परिवार के बेटे और बहू यानी अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन दोनों के अलगाव की अफवाहें सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक सुनने को मिलती रहते हैं। इस बीच अब बच्चन परिवार ने बिना कुछ कहे ही इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामन आए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कपल की बेटी आराध्या के एनुअल फंक्शन का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तीनों को धीरूभाई अंबानी स्कूल जाते देखा गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो आते ही वायरल हो गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इस पर रिएक्ट करना भी शुरू किया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि साथ में तीनों अच्छे लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि किसी की नजर ना लगे। एक अन्य ने लिखा कि सब खुश हैं। एक और ने लिखा कि किसी की नजर ना लगे। एक अन्य ने कहा कि तलाक की अफवाहें झूठी हैं। इस तरह का रिएक्शन लोगों ने वीडियो पर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

विज्ञापन

तलाक की अफवाहों को मिलती रहती है हवा

गौरतलब है कि अक्सर ही अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को हवा मिलती रहती है। जरा-सा कुछ होता नहीं है कि लोग चर्चा करने लगते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग हो रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है और दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद हर किसी को दोनों के अलग होने की अफवाहों पर जवाब मिल गया है।

खुश नजर आया कपल

वहीं, कपल की बात करें तो इस दौरान दोनों खुश थे। अभिषेक ने इस दौरान कैजुअल लुक लिया था और ऐश्वर्या भी इस दौरान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने भी लाइट कलर का ब्लेजर वियर किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ