भगदड़ में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे Pushpa 2 के डायरेक्टर, पीड़ित का लिया हाल, दान किए इतने लाख

Pushpa 2 Stampede Case: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल बच्चे का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और घायल बच्चे का हाल लिया।

income tax department raids pushpa 2 director sukumar know here reason

Sukumar. File Photo

विज्ञापन

Pushpa 2 Stampede Case: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल बच्चे का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने घायल बच्चे का हाल-चाल लिया और जाना की अब उसकी हालत कैसी है। गौरतलब है कि इस भगदड़ में 9 साल की श्रीतेज बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी हालत बेहद नाजुक है। इस समय श्रीतेज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। इस बीच सुकुमार बच्चे का हाल लेने पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने कुछ रुपये भी डोनेट किए हैं।

सुकुमार पहुंचे अस्पताल

आज यानी 19 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भगदड़ में घायल हुए बच्चे का हाल लिया। इस दौरान सुकुमार ने बच्चे की फैमिली से उसकी तबीयत के बारे में भी पूछा। फिल्म के डायरेक्टर ने बच्चे के पिता से मुलाकात की और दुख जाहिर किया। साथ ही उन्होंने उन्हें सांत्वना भी दी और कहा कि परेशान नहीं हों, सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

5 लाख की मदद की

बता दें कि इसके पहले यानी 9 दिसंबर को फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार और उनकी वाइफ ने श्रीतेज के पिता भास्कर की आर्थिक रूप से मदद भी की थी। जी हां, उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए पांच लाख रुपये दान किए थे। इतना ही नहीं बल्कि 18 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्ममेकर अल्लू अरविंद भी बच्चे का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में हुआ हादसा

बच्चे की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रीतेज में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। हर कोई पीड़ित बच्चे के लिए दुआ कर रहा है और सभी उसके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए हर कोई बेहद एक्साइडेट हो गया था।

विज्ञापन

श्रीतेज का चल रहा इलाज

इस दौरान संध्या थिएटर में भारी भीड़ थी और भारी भीड़ के कारण अचानक से भगदड़ मच गई। इस दौरान घटना में एक महिला की मौत हो गई और श्रीतेज गंभीर रूप ये घायल हो गया। श्रीतेज का अभी भी इलाज चल रहा है और सभी उसके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ