Bhooth Bangla की सफलता के बाद, जल्द विद्या बालन संग नजर आएंगे अक्षय कुमार, शूटिंग के लिए रवाना हुई जोड़ी

Akshay Kumar and Vidya Balan New Movie:बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म Bhooth Bangla के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं. बता दें कि अब वे पूरे 19 साल बाद विद्या बालन के साथ नई फिल्म बनाने वाले हैं.

Akshay Kumar Vidya Balan New Film Shooting

Akshay Kumar Vidya Balan New Film Shooting

विज्ञापन

Akshay Kumar Vidya Balan New Film Shooting Updates: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज ने उनको सुर्खियों में बनाए रखा है. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है. अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी सबसे पसंदीदा को-स्टार विद्या बालन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर भारी पड़े राकेश बेदी, Dhurandhar 2 के प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर को गिफ्ट किया भारी भरकम चेक, जानें कितनी मिली रकम?

विज्ञापन

सालों बाद पर्दे पर दिखेगी यह जादुई जोड़ी

अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी ने साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ और ‘मिशन मंगल’ में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब पूरे 19 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी एकसाथ नजर आएगी. अब एक बार फिर यह सफल जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.

शूटिंग के लिए रवाना हुई टीम

अभिनेता अक्षय कुमान ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए विद्या बालन के साथ अपनी जोड़ी को लकी बताया है. एक्टर ने वीडियो के जरिए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की. वीडियो में विद्या बालन संग अक्षय कुमार फ्लाइट की ओर जाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा कि “अगला स्टॉप: भगवान का अपना देश, जादुई केरल. अनीस बज्मी की अगली फिल्म, हमेशा की तरह शानदार विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह गुड लक चार्म आगे भी बना रहेगा.”

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ फिल्म की सफलता

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ (17 अप्रैल 2026 को रिलीज़) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है, जिसे अक्षय कुमार की शानदार वापसी माना जा रहा है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते (7 दिनों) में दुनियाभर में लगभग ₹135.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब ₹95.68 करोड़ तक पहुँच गया है. 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद अब अक्षय अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ