Sonam Kapoor ने अपने नन्हे लाडले की दिखाई झलक, फैंस संग शेयर किए फैमिली के क्यूट मोमेंट्स

Sonam Kapoor Shares New Born Photos: सोनम कपूर ने हाल ही में बेबी बॉय को जन्म दिया है. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नन्हे लाडले की झलक फैंस के साथ शेयर की है. साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ बिताए क्यूट मोमेंट्स को भी शेयर किया. सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है और फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

sonam kapoor baby photos
1 / 7

विज्ञापन

अनसीन मोमेंट्स किए शेयर

अनसीन मोमेंट्स किए शेयर2 / 7

सोनम कपूर ने इन फोटोज में अपनी क्यूट फैमिली के अनसीन मोमेंट्स को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने 6 फोटोज शेयर की हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस अपने बड़े बेटे वायु के साथ बैठे हुए खाना खा रही हैं.

विज्ञापन

कैप्शन में लिखी खास बात

कैप्शन में लिखी खास बात3 / 7

दूसरी फोटो में एक्ट्रेस के बड़े बेटे वायु ड्रम से खेलते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोनम कपूर ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लाइफ एक सपने जैसी है. धन्यवाद ब्रह्मांड, मेरे तीन बच्चे.'

आनंद आहूजा की फोटोज भी कीं शेयर

आनंद आहूजा की फोटोज भी कीं शेयर4 / 7

एक्ट्रेस की शेयर की गई तीसरी फोटो में उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं. आनंद आहूजा बड़े बेटे वायु का हाथ थामे हुए सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं. वहीं इस फोटो में दोनों की बैक साइड दिख रही है.

विज्ञापन

नन्हे लाडले की झलक

नन्हे लाडले की झलक5 / 7

चौथी फोटो में भी आनंद आहूजा ही नजर आए. इस फोटो में आनंद ने अपने दूसरे बेटे को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है. इस दौरान आनंद के फेस पर अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही है और उनका नन्हा राजकुमार उनकी गोद में सोया हुआ है.

दोनों बच्चों की फोटोज की शेयर

दोनों बच्चों की फोटोज की शेयर6 / 7

5वीं फोटो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दोनों बेटे एक-साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में वायु अपने छोटे भाई को पालने में झुलाते नजर आ रहे हैं. वहीं इस फोटो में दोनों बच्चों का फेस नहीं दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

सोनम कपूर की बहन ने किया कमेंट

सोनम कपूर की बहन ने किया कमेंट7 / 7

एक अन्य फोटो में वायु अपने घर में खेलते नजर आ रहे हैं. वायु की इस फोटो पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं सोनम कपूर की फैमिली के इन क्यूट मोमेंट्स को देख फैंस भी खुश हो गए हैं. एक्ट्रेस की इन फोटोज पर उनकी बहन रिया कपूर ने भी कमेंट कर अपना प्यार जाहिर किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन