रणवीर सिंह पर भारी पड़े राकेश बेदी, Dhurandhar 2 के प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर को गिफ्ट किया भारी भरकम चेक, जानें कितनी मिली रकम?

Rakesh Bedi Bonus For Jameel Jamali: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर इस फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा राकेश बेदी ने सुर्खियां बटोरीं. इस रिएक्शन को देखते हुए धुरंधर 2 के प्रोडक्शन हाउस ने राकेश बेदी को भारी भरकम चैक दिया है.

Rakesh Bedi Bonus For Jameel Jamali
1 / 8
Rakesh Bedi Bonus For Jameel Jamali

Rakesh Bedi Bonus For Jameel Jamali: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर इस फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा राकेश बेदी ने सुर्खियां बटोरीं. इस रिएक्शन को देखते हुए धुरंधर 2 के प्रोडक्शन हाउस ने राकेश बेदी को भारी भरकम चैक दिया है.  

विज्ञापन

फिल्म धुरंधर 2 की कामयाबी

फिल्म धुरंधर 2 की कामयाबी2 / 8

फिल्म धुरंधर 2 की कामयाबी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस फिल्म के आगे पुरानी बड़ी बड़ी फिल्में भी पीछे हो गईं. फिल्म में एक्टिंग, कहानी, एक्शन और कलाकार सभी चीजों को खूब पसंद किया गया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रणवीर सिंह पर भारी पड़े राकेश बेदी

रणवीर सिंह पर भारी पड़े राकेश बेदी3 / 8

फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स में भीड़ लग गई. थिएटर्स के लिए इतनी हाइप शायद ही पहले कभी देखी गई हो. लेकिन फिल्म में रणवीर सिंह पर राकेश बेदी भारी पड़ गए. दर्शकों को राकेश बेदी खूब पसंद आए. (Credit- Pinterest)

राकेश बेदी का किरदार

राकेश बेदी का किरदार4 / 8

राकेश बेदी ने धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाया था. इस किरदार ने पूरी फिल्म को बांधे रखा और जबरदस्त एक्शन के बीच ह्यूमर को जिंदा रखा. दूसरी ओर दर्शकों को राकेश बेदी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद आई. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रणवीर सिंह के जमील जमाली किरदार पर बयान

रणवीर सिंह के जमील जमाली किरदार पर बयान5 / 8

इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने खुलासा किया कि फिल्म के आखिरी दिन रणवीर सिंह ने माइक हाथ में लेकर पूरी टीम के सामने कहा था, "अगर यह फिल्म 1000 करोड़ का बिजनेस करती है, तो उसमें से 500 करोड़ केवल राकेश जी की वजह से होंगे." (Credit- Pinterest)

सीनियर के लिए इज्जत

सीनियर के लिए इज्जत6 / 8

रणवीर के इस बयान ने साबित कर दिया कि एक सीनियर कलाकार का अनुभव फिल्म के लिए कितना मायने रखता है. इससे राकेश बेदी को खूब सम्मान मिला. लेकिन सिर्फ बातों से काम नहीं चला. उन्हें इसके लिए बोनस भी मिला. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

राकेश बेदी को मिला भारी भरकम चैक

राकेश बेदी को मिला भारी भरकम चैक7 / 8

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश बेदी को इस जबरदस्त योगदान के लिए पूरे 1 करोड़ का बोनस चैक मिला. यह राशि उनकी मूल फीस से करीबन दोगुना ज्यादा है. (Credit- Pinterest)

राकेश बेदी की कुल फीस

 राकेश बेदी की कुल फीस8 / 8

धुरंधर के दोनों फ्रेंचाइजी के लिए राकेश बेदी ने कुल 50 लाख रुपए लिए थे. लेकिन फिल्म की सफलता और उनके योगदान को देखते हुए धुरंधर के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें अलग से 1 करोड़ का चैक दिया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन