Adipurush Motion Poster: प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का मोशन पोस्टर आउट, शानदार है 60 सेकेंड का वीडियो

Adipurush Motion Poster

Adipurush Motion Poster

Adipurush Motion Poster: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

अब अक्षय तृतीया के खास मौके पर ‘आदिपुरुष’ की टीम ने 5 अलग-अलग भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ‘जय श्री राम’ का एक बहुत शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही अब ये ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। ये #Prabhas, #KritiSanon और #Adipurush के नाम से ट्रेंड कर रहा है। फैंस को ये क्लिप बहुत ही पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

प्रभास ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने इस फिल्म के शानदार पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, टी-सीरीज ने भी इसे शेयर किया है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि- ‘तेरे ही भरोसे हैं हम, तेरे ही सहारे। दुविधा की घड़ी में ये मन तुझको ही पुकारे। तेरे ही बल से है बल हमारा, तू ही करेगा, मंगल हमारा। मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्री राम राजा राम।’

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, ये फिल्म ओम राउत के डायरेक्शन में बनी है और 16 जून 2023 को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा आदिपुरुष का पोस्टर

फैंस को सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को ये पोस्टर बहुत पसंद आ रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि- जय श्री राम। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- माइंड ब्लोइंग ओम राउत सर। इसके साथ ही एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि- उम्मीद है कि ये फिल्म सारे रिकॉर्ड तोडगी,,जय प्रभास किंग, जय श्री राम। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ