Shefali jariwala के कार्डियक अरेस्ट की वजह ये तो नहीं? कई साल से ले रहीं थीं एंटी एजिंग दवाएं

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया। उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह कई सालों से लगातार कुछ दवाई ले रही थीं।

Shefali jariwala
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला (कांटा लगा गर्ल) की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। इसके पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। हालांकि, शेफाली जरीवाला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस थीं, उनको अक्सर वर्कआउट करते देखा जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की तबीयत 27 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, शेफाली पिछले 7 से 8 सालों से लगातार एंटी एजिंग दवाइयां खा रही थीं।

एंटी-एजिंग दवाइयां लेना तो नहीं कारण?

अदाकारा और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम को मुंबई में किया गया, जिसमें उनके करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त नजर आए। शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई, इसकी जांच चल रही है, जिसमें कई जानकारियां सामने आई हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘शेफाली पिछले 7 से 8 सालों से लगातार एंटी-एजिंग दवाइयां ले रही थीं।’

विज्ञापन

वहीं, 27 जून को उनके घर में पूजा थी, जिसके चलते शेफाली के व्रत चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का एक इंजेक्शन भी लिया था। जानकारी के मुताबिक, वह इन दवाईयों का सेवन अपने डॉक्टर के कहने पर कर रही थीं। पुलिस जांच में जो बात सामने आई है, उसमें कहा जा रहा है कि ‘ये दवाइयां कार्डियक अरेस्ट का बड़ा कारण हो सकती हैं।’

ऑटोप्सी में क्या आया सामने?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि ऑटोप्सी हो चुकी है, लेकिन मौत के कारण पर राय सुरक्षित रखी गई है। शुरुआती जानकारी में कहा गया कि यह एक प्राकृतिक मौत ही लग रही है, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी।’ इसके अलावा, फोरेंसिक टीम आज सुबह शेफाली के अपार्टमेंट में पहुंची थी। साथ ही, पुलिस ने घरेलू सहायकों समेत करीब 8 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिससे मौत के सही कारण का पता चल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ