Shefali Jariwala: क्या मिर्गी की बीमारी से भी आ सकता है कार्डियक अरेस्ट? आइए जानें एक्सपर्ट की राय

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हुई है। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को ओशिवारा शमशान घाट ले जाया गया है। शेफाली को पिछले 15 सालों से मिर्गी की भी बीमारी थी। क्या मिर्गी भी कार्डियक अरेस्ट की वजह बन सकता है? आइए जानते हैं।

Source-ani

Shefali Jariwala: बॉलीवुड की कांटा लगा गर्ल ने कल रात मुंबई में अंतिम सांस ली, अब वे हम सभी को अलविदा कर चुकी हैं। मगर एक्ट्रेस पिछले 15 सालों से मिर्गी की बीमारी से भी जूझ रही थी। ऐसे में क्या मिर्गी का दौरा भी हार्ट अटैक की वजह बन सकता है? यह जानना बेहद अहम हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एपिलेप्सी से भी किसी को कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। दरअसल, मिर्गी आने से हृदय की कार्यक्षमता बिगड़ सकती है, जो हार्ट अटैक की वजह बनता है। आइए इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

सालों से बीमारी से जूझ रही थी

शेफाली ने इस बारे में खुद बताया था कि वे पिछले 15 सालों से एपिलेप्सी की बीमारी से गुजर रही थी। मारेंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन के चेयरमैन, डॉक्टर प्रवीन गुप्ता बताते हैं कि मिर्गी ऐसी बीमारी है, जो यदि किसी को सालों से हो, तो इससे उसके शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। वहीं, शेफाली ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। वे बहुत ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहने लगी थी, जिससे उनके दैनिक काम पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन

क्या है मिर्गी?

रांची के रिम्स अस्पताल के न्यूरोसर्जन विभाग के डॉ. विकास कुमार ने न्यूज-24 से विशेष बातचीत में बताया है कि मिर्गी एक मानसिक बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क के सेल्स पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें मरीज को बार-बार ब्रेन में तरंगे आती है, जो दौरा होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shudh Manoranjan (@shudh_manoranjan)

कैसे होते हैं ये दौरे?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दौरे अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जैसे अचानक शरीर में झटके आना, आंखें पलटना, मुंह से झाग आना, कुछ सेकंड तक दिखाई न देना या शरीर का काम न करना। इसके अलावा, शरीर के किसी अंग में कंपन होना।

विज्ञापन

किस उम्र के लोगों को प्रभावित करती है ये बीमारी?

हालांकि, डॉक्टर विकास बताते हैं कि मिर्गी किसी भी उम्र में होने वाली बीमारी हैं। मगर यदि किसी को 5 वर्ष से पहले ही ये बीमारी हुई है, तो यह जन्म से होने वाला रोग है। वहीं, यदि किसी को 60 वर्ष के बाद मिर्गी आते हैं, तो उसे स्ट्रोक या फिर हार्ट डिजीज हो सकते हैं।

मिर्गी से कार्डियक अरेस्ट का संबंध

एक्सपर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक और मिर्गी का आपस में संबंध है। यदि किसी को मिर्गी आने की बीमारी है, तो उसे दिल का दौरा पड़ सकता है। मगर ये अधिकांश ज्यादा उम्र के लोगों को होता है। मगर शेफाली जरीवाला जिनकी आयु सिर्फ 42 थी। ऐसे में इसका कारण उनकी खराब लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार हो सकती है।

विज्ञापन
  • मिर्गी के दौरे पड़ने से सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • मिर्गी के दौरे से हार्ट बीट में भी गड़बड़ी देखी जाती है।
  • मिर्गी के दौरे आने से अचानक मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की एक्स पर आखिरी पोस्ट वायरल, जानें जिंदगी के छिपे राज और पहले पति के बारे में

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ