आश्रम 4 की शूटिंग से जुड़ी जानकारियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2026 के मध्य में इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसमें बॉबी देओल (बाबा निराला), अदिति पोहनकर (पम्मी), और चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी) के रूप में नजर आने वाले हैं. प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी हर बार की तरह इस बार भी मजेदार होने वाली है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जाएंगी.
चौथे सीजन में क्या होगा खास?
तीसरे सीजन के अंत में बाबा निराला की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं और पम्मी का बदला एक मोड़ पर पहुंच चुका था. चौथे सीजन में बाबा निराला का और भी खूंखार तथा शातिर रूप देखने को मिलेगा, जहां वह अपने खोए हुए साम्राज्य और ताकत को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगा. निर्माताओं ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि सीजन 4 इस कहानी का आखिरी पड़ाव होगा या कहानी आगे भी बढ़ेगी. हालांकि, इस बार राजनीति, सत्ता, और धोखे का खेल पहले से कहीं ज्यादा गहरा होने वाला है.
पिछले सीजन्स के बारे में
बता दें कि इससे पहले आश्रम के 3 सीजन्स आ चुके हैं, जिन्होंने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था. पहले सीजन की कहानी काशीपुर के ढोंगी धर्मगुरु ‘बाबा निराला’ (बॉबी देओल) के साम्राज्य, उसके काले कारनामों और उसके खिलाफ पम्मी (अदिति पोहनकर) के बदले पर टिकी है. वहीं दूसरे सीजन में बाबा निराला का रसूख राजनीति में बहुत बढ़ जाता है और राज्य के बड़े नेता (मुख्यमंत्री और विपक्ष) चुनावों में जीत के लिए बाबा के वोट बैंक पर निर्भर हो जाते. तीसरे सीजन में बाबा निराला खुद को भगवान घोषित कर देता है और उसका घमंड सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह अब देश की सत्ता को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करता है. अब आगे की कहानी आपको सीजन 4 में मिलेगी.