OTT Latest Releases: JioHotstar पर देखें ये 5 नई फिल्में-सीरीज, आते ही जमाई धाक! वीकेंड वॉच लिस्ट में करें ऐड

JioHotstar 5 Latest Movies Series: जियोहॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज हाल ही में रिलीज हुई हैं. ओटीटी पर दस्तक देते ही ये फिल्में और सीरीज ट्रेंड करने लगी हैं. वीकेंड पर अगर आप किसी नई सीरीज या फिल्म देखने की तलाश में हैं तो इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है?

jiohotstar series
1 / 6

विज्ञापन

प्रितम एंड पेड्रो

प्रितम एंड पेड्रो2 / 6

अरशद वारसी ओर वीर हिरानी स्टारर ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. इसमें आपको कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में अरशद वारसी और वीर हिरानी के साथ-साथ विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मॉलीवुड टाइम्स

मॉलीवुड टाइम्स3 / 6

अभिनव सुंदर नायक के डायरेक्शन में बनी ये ड्रामा-कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में नैस्लेन गफूर लीड रोल में हैं. जियोहॉटस्टार पर दस्तक देते ही ये फिल्म चर्चाओं में बन गई है. फिल्म में नैस्लेन गफूर के साथ-साथ शराफ यू धीन और संगीत प्रताप भी मुख्य भूमिका में हैं.

हाउस ऑफ ड्रैगन्स

हाउस ऑफ ड्रैगन्स4 / 6

'हाउस ऑफ ड्रैगन्स' का तीसरा सीजन भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के एक-एक नए एपिसोड्स हर हफ्ते रिलीज किए जा रहे हैं. इस सीरीज में आपको एक्शन, ड्रामा, इमोशन्स और प्यार भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर आप इस सीरीज के पुराने 2 सीजन भी बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ठुकरा के मेरा प्यार 25 / 6

धवल ठाकुर और संचिता बसु स्टारर 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीरीज का दूसरा सीजन जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है. इस सीरीज को भी आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

तवई

तवई6 / 6

जियोहॉटस्टार पर हाल ही में ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अर्पित रांका, मनोज जोशी, तृप्ति साहू और भूषण प्रधान लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन