Alpha X Review: आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' देख क्या बोली ऑडियंस? फिल्म देखने से पहले पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Alpha X Review: आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. जब से मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई थी. वहीं फिल्म देखकर ऑडियंस अपने एक्स अकाउंट पर रिव्यू भी शेयर कर रही है. चलिए जानते हैं ऑडियंस को फिल्म कैसी लगी.

alpha x review
1 / 6

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

क्या बोली ऑडियंस?2 / 6

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म थिएटर्स में देखते हुए फैंस अपने रिएक्शन एक्स पर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अल्फा एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ दमदार पल हैं और स्टोरी ऐवरेज है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है बॉबी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस. जब भी वो स्क्रीन पर आते हैं तो वो फिल्म में जान डाल देते हैं.'

विज्ञापन

फिल्म की हीरोइनों ने फूंकी जान

फिल्म की हीरोइनों ने फूंकी जान3 / 6

दूसरे यूजर ने लिखा, 'अल्फा माइंड ब्लोइंग फिल्म है. फिल्म को स्टाइलिश तरीके से फिल्माया गया है और कहानी में आने वाले ट्विस्ट आपको उत्सुकता से बांधे रखते हैं. आलिया भट्ट ने पूरी तरह से सबका दिल जीत लिया और शरवरी वाघ मेरी क्रश बन गई हैं, क्या गजब का अभिनय है.'

सितारों ने की अच्छी एक्टिंग

सितारों ने की अच्छी एक्टिंग4 / 6

तीसरे यूजर ने लिखा, 'अल्फा वाकई देखने लायक है. फिल्म में सभी कलाकारों ने कमाल का काम किया है. YRF ने भी इस बार कमाल का काम किया है. वहीं फिल्म को आप एक बार सिनेमाघरों में जाकर जरूर देख सकते हैं.'

विज्ञापन

VFX ने किया निराश

VFX ने किया निराश5 / 6

चौथे यूजर ने लिखा, 'फिल्म कुछ खास नहीं लगी. VFX भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आए. वहीं फिल्म की कहानी ने फिल्म को और ज्यादा कमजोर बना दिया. सितारों ने भी कुछ खास एक्टिंग नहीं की है. इसे 1 रेटिंग मिलती है.'

'अल्फा' की स्टारकास्ट

'अल्फा' की स्टारकास्ट6 / 6

बता दें फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन