Aamir Khan के करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सुपरस्टार

Aamir Khan Ex Wife Father Passed Away: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए आमिर खान पूर्व पत्नी के घर पहुंचे हैं।

aamir khan remember early days career on magician of cinema film festival

Aamir Khan File Photo

विज्ञापन

Aamir Khan Ex Wife Father Passed Away: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्टर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। जैसे ही ये दुखद खबर एक्टर को पता चली तो वो मौके पर पूर्व पत्नी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आमिर खान को सादे कपडों में रीना दत्ता के मुंबई स्थित घर से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी आंखें नम दिखाई दीं। बताया जाता है कि आमिर से पहले उनकी मां जीनत हुसैन भी रीना दत्ता के घर पर पहुंची और उन्हें मुश्किल वक्त में सांत्वना दी।

मौत की वजह का खुलासा नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के ससुर और पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता ने बुधवार 2 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कहा है। हालांकि उनकी मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। जैसे ही यह दुखद खबर आमिर खान को पता चली तो एक्टर तुरंत ही रीना दत्ता के घर रवाना हो गए।

विज्ञापन

वहां उन्होंने अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी। नाना की मौत से इरा खान और जुनैद खान को भी बड़ा धक्का लगा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन गम में नजर आए।

विज्ञापन

आमिर खान की पहली पत्नी थीं रीना दत्ता

बता दें कि रीना दत्ता सुपरस्टार आमिर खान की पहली पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने साल 1986 में सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के बाद दोनों ने दो बच्चों का वेलकम किया। उनकी बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान। बता दें कि जुनैद खान ने कुछ महीने पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी फिल्म ‘महाराजा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि इरा ने अपने पिता की राह पर न चलते हुए एक्टिंग से दूरी बना रखी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी रचा ली थी।

रीना दत्ता के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंची आमिर खान की मां।

विज्ञापन

किरण राव के साथ भी नहीं चला रिश्ता

बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता की शादी ज्यादा लंबे वक्त नहीं चली थी। दोनों ने साल 2002 में आपसी सहमति से एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

विज्ञापन

वहीं तलाक के कुछ साल बाद 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली। हालांकि उनका ये रिश्ता भी लंबे वक्त नहीं चला। साल 2021 में दोनों अलग हो गए और उन्होंने तलाक ले लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के बाद भी उनके बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। साथ ही बेटे आजाद की मिलकर देखभाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ