72nd National Film Awards: आज होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, कब और कहां देख सकेंगे नतीजे?

72nd National Film Awards: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान होने वाला है. ये अवॉर्ड साल 2024 के लिए प्रदान किए जाएंगे. इस बार कई फिल्में अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार किसके खाते में अवॉर्ड जाता है.

72nd National Film Awards

72nd National Film Awards. image credit- social media

विज्ञापन

72nd National Film Awards: आज शाम को सबसे पॉपुलर और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान होने वाला है. ये अवॉर्ड साल 2024 के लिए प्रदान किए जाएंगे. आज ही का वो दिन है, जब विजेताओं के नाम से पर्दा उठेगा. आइए जानते हैं कि कब और कहां पर इसे देख सकते हैं?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का होगा ऐलान

आज 3 जुलाई की शाम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है. आज शाम को विजेताओं के नाम से पर्दा उठेगा. साथ ही ये भी पता लग जाएगा कि किसी-किसकी झोली में ये अवॉर्ड जाने वाले हैं. इसके नतीजे ऑनलाइन लाइव दिखाए जाएंगे, जो हर कोई घर बैठे आराम से देख सकता है.

विज्ञापन

कब-कहां देखें?

बता दें कि 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें साल 2024 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन मिला है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान दर्शक ऑनलाइन देख सकेंगे. इसे आज शाम सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब चैनलों पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकेगा.

11 सदस्यों वाली जूरी

गौरतलब है कि चयन प्रक्रिया की देखरेख 11 सदस्यों वाली जूरी ने की, जिसके अध्यक्ष फिल्ममेकर जयराज थे. बताते चलें कि वो पहले साल 2012 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं, अगर अवॉर्ड्स की बात करें तो इस साल के अवॉर्ड्स में अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

मलयालम सिनेमा की फिल्में

दरअसल, इस बार कई ऐसी फिल्में रेस में हैं, जिन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. खासकर मलयालम सिनेमा के लिए ये साल बहुत शानदार रहा है और ‘ब्रमायुगम’, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ और ‘किष्किंधा कांडम’ जैसी फिल्मों ने हर किसी का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

हिंदी फिल्मों के नाम

वहीं, अगर साल 2024 की हिंदी फिल्मों की बात करें तो 2024 की हिंदी सिनेमा में जिन फिल्मों को दावेदार माना जा रहा है, उनमें ‘आर्टिकल 370’, ‘श्रीकांत’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. साथ ही अगर तमिल फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘महाराजा’, ‘मेइयाझगन’ और ‘अमरन’ जैसी फिल्में हैं.

तेलुगु फिल्में भी लिस्ट में

इसके अलावा अगर तेलुगु फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘कल्कि 2898 AD’, ‘लकी भास्कर’ और ‘देवरा- पार्ट 1’ जैसे नाम शामिल हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि किसकी झोली में अवॉर्ड जाता है. बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन का ऐलान पहले से नहीं किया जाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ