हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाना पाटेकर का सिर्फ गुस्सा नहीं, दिल भी फौलादी था… जब किसानों में बांट दिए थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा में दिल का दौरा पड़ा है. वह घर में बेहोश मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड को बहुत झटका लगा है.

विज्ञापन
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने अंतिम सांस ली है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा में दिल का दौरा पड़ा है. वह घर में बेहोश मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड को बहुत झटका लगा है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर है. नाना पाटेकर अपने बेबाक अंदाज और गुस्से के लिए चर्चा में रहे हैं. लेकिन उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिनसे उनके फैन अनजान थे. फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ के स्क्रीनराइटर रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया था. यह किस्सा उनकी दरियादिली दिखाता है.

उनके मुताबिक, एक समय नाना पाटेकर अपने लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे थे. कार खरीदने की तैयारी के बीच ही नाना पाटेकर की नजर महाराष्ट्र में सूखे और कर्ज से परेशान किसानों द्वारा की जा रही खुदकुशी की खबरों पर पड़ी. यह खबर पढ़कर नाना अंदर तक हिल गए और उन्होंने उसी पल लग्जरी कार खरीदने का विचार पूरी तरह छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें : कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन

नाना ने उस पैसे को संकट में घिरे किसान परिवारों की मदद में लगाने का फैसला किया और सैकड़ों प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये के चेक बांट दिए. इसके बाद नाना पाटेकर ने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ की नींव रखी, जो पिछले कई वर्षों से संकटग्रस्त किसानों और उनके परिवारों की मदद कर रही है. वे खुद भी एक साधारण फार्महाउस पर सामान्य जिंदगी जीते थे.

यह भी पढ़ें : ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’, नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बन गए एपिक

विज्ञापन

कैसे हुई मौत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है और लगभग 45 मिनट सीपीआर देने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्हें दिल का दौरा गोवा वाले घर में सुबह करीब 5:20 बजे पड़ा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola