Nana Patekar Wife: कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर की एक्टिंग के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन उनकी पत्नी भी फिल्म और थिएटर की दुनिया से जुड़ी रही हैं ये बात बहुत कम लोग जानते हैं. जानिए नाना पाटेकर की पत्नी कौन हैं.

NANA PATEKAR.jpg

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति भी फिल्म और थिएटर की दुनिया से जुड़ी रही हैं. (Image Credit-Social Media)

नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. अपने लंबे करियर में नाना ने कई ऐसी फिल्में दीं, जिनमें उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी भी फिल्मों और थिएटर की दुनिया से जुड़ी रही हैं और वह खुद भी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं? आइए जानते हैं नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति के बारे में.

विज्ञापन

नीलकांति पाटेकर से हुई थी शादी

नाना पाटेकर की शादी मराठी अभिनेत्री नीलकांति से हुई थी. नीलकांति भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं. खास बात यह है कि उन्हें भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. हालांकि, नाना और नीलकांति की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से अलग रही.

विज्ञापन

पुणे में हुआ था जन्म

नीलकांति का जन्म पुणे में हुआ था. उनके पिता सेंट्रस एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते थे. नौकरी की वजह से उनका हर तीन साल में अलग शहर में ट्रांसफर हो जाता था. इसी कारण नीलकांति ने अपना बचपन देश के अलग-अलग शहरों में बिताया. 

फिजिक्स में की पढ़ाई

नीलकांति ने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया था. उनके पिता चाहते थे कि वह आगे पढ़ाई करें और इसकी वजह से उन्होंने IIT की प्रवेश परीक्षा भी दिलाई. नीलकांति ने यह परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उनका मन एक्टिंग और थिएटर में था. इसलिए उन्होंने IIT की पढ़ाई के बजाय अपने अभिनय के शौक को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

विज्ञापन
Image Credit-IMDB and starsunfolded

थिएटर से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

नीलकांति मराठी थिएटर से जुड़ी और उन्होंने कई नाटकों में काम किया. अपने अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. साल 1973 में महाराष्ट्र स्टेट ड्रामा प्रतियोगिता में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए गोल्ड मेडल मिला था. थिएटर में उनके काम ने उन्हें अलग पहचान दिलाई.

नीलकांति भी हैं नेशनल अवॉर्ड विनर

नीलकांति ने एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. यही वजह है कि नाना पाटेकर के साथ-साथ उनकी पत्नी का नाम भी भारतीय सिनेमा और थिएटर से जुड़े चर्चित कलाकारों में लिया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ