तलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब

थलपति विजय ने चेन्नई में महिला दिवस के एक कार्यक्रम में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. हाल ही में उनकी पत्नी संगीता ना कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी. इतना ही संगीता ने बाद में एक और अर्जी दायर की है.

Thalpati
विज्ञापन

थलपति विजय ने चेन्नई में महिला दिवस के एक कार्यक्रम में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. विजय ने अपनी तलाक की खबरों पर खूलकर बात कही है. इतना ही अभिनेता और राजनेता थलपति विजय ने अपने फैंस से परेशान न होने का अनुरोध किया है.

थलपति विजय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस को कहा, ‘आप मेरे हालिया समस्याओं के बारे में इतना ना सोचिए यह मुद्दे आपके लायक नहीं है. मैं इन्हें खुद ही संभाल लूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख सबसे ज्यादा तब होता है जब मैं देखता हूं कि मेरी समस्याओं के कारण दूसरा दुखी है. अभिनेता ने यह बयान महिला दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान दिया है. यह कार्यक्रम चेन्नई में आयोजित किया गया था.

विज्ञापन

कब हुई थी विजय और संगीता की शादी

थलापति विजय ने पत्नी संगीता से 27 साल पहले शादी की थी. आपको बता दें कि विजय और संगीता की शादी साल 1999 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी है जेसन संजय और दिव्या शशा. दरअसल, हाल ही में संगीता ने कोर्ट में थलपति विजय से तलाक लेने के लिए एक अर्जी दायर की थी. इतना ही नहीं उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. वहीं अब संगीता ने कोर्ट में एक और अर्जी दायर की है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है.

संगीता ने दायर की नई याचिका

थलापति विजय की वाइफ ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी. लेकिन अब संगीता ने एक नई अर्जी दायर की है, जिसके जरिए वह वैवाहिक घर से दूर रहने से रोका जा सकता है. संगीता ने कोर्ट से में दायर याचिका में कहा है कि अंतिम आदेश तक उन्हें वैवाहिक घर में रहने का अधिकार प्रदान किया जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार विजय और संगीता के मामले की कोर्ट जल्दी सुनवाई कर सकता है. इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि कोर्ट संगीता के पक्ष में फैसला सुना सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ