गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस, अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ था निधन

नाना पाटेकर की मौत गोवा में प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने से पहले ही हो गई थी, इस मामले में पणजी पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस इसके जरिए निधन का असली कारणों का पता लगाएगी.

Nana Patekar Facebook

नाना पाटेकर (Photo-Facebook/Nana Patekar)

Nana Patekar Death: गोवा में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की मौत के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज किया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 76 साल के एक्टर को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था. PSI नितिन नाइक की देखरेख में इस मामले की आगे की जांच चल रही है.

विज्ञापन

रिपोर्ट क्या कहती है?

गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 8 अक्टूबर को पाटेकर की मौत हो गई. इसमें कहा गया है कि उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और बाद में वे बेहोश पाए गए. जानकारी के मुताबिक उनके घर पर एक मेडिकल टीम बुलाई गई थी और उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

रिपोर्ट में मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर का बयान भी शामिल है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने तकरीबन 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की कोशिश की, लेकिन वो एक्टर की धड़कन वापस लाने में कामयाब नहीं हो सके.

विज्ञापन

नाना पाटेकर का आखिरी पब्लिक अपीयरेंस

नाना पाटेकर एक इवेंट में शामिल होने के लिए गोवा में मौजूद थे और आखिरी बार 4 अक्टूबर 2026 को डोना पाउला इलाके में एक प्रोग्राम में पब्लिक के बीच देखे गए थे. पीटीआई के मुताबिक इस मौके को ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल इंस्टॉलेशन सेरेमनी’ बताया गया है. बताया जा रहा है कि इवेंट के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

विज्ञापन

नाना पाटेकर की हालिया फिल्में

नाना पाटेकर की हालिया फिल्मों में फरवरी 2026 में रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’, ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ के साथ-साथ प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी ‘संकल्प’ भी शामिल है. गौरतलब है कि नाना ने 1978 में गमन मूवी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उनकी आखिरी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ साल 2027 में रिलीज होगी, जिसमें वो तांत्रिक की भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ