'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बन गए एपिक

Nana Patekar: नाना पाटेकर ने यशवंत, तिरंगा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन, वेलकम, परिंदा और गुलाम-ए-मुस्तफा जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, इस मूवीज में न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ हई, बल्कि उनके डायलॉग्स भी हमेशा के लिए यादगार बन गए.

Nana Patekar Mehul Movies Screengrab

नाना पाटेकर (Photo-Mehul Movies Screengrab)

Nana Patekar’s Famous Dialogues: बॉलीवुड के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक नाना पाटेकर अब हमारे बीच में नहीं रहे. 8 अक्तूबर 2026 को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. नाना पाटेकर की दमदार आवाज और खास डायलॉग डिलीवरी ने कई फिल्मों के संवादों को यादगार बना दिया, येी वजह है कि उनकी अदाकारी अपने आप में हटके नजर आती थी. आइए उनके 20 सबसे एपिक डायलॉग के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें क्रांतिवीर, तिरंगा, यशवंत, परिंदा, गुलाम-ए-मुस्तफा, अब तक छप्पन, वेलकम जैसी फिल्मों के फेमस डायलॉल्स शामिल हैं.

विज्ञापन

नाना पाटेकर के 25 एपिक डायलॉग्स

  • ‘साला एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है.’ – यशवंत (1997)
  • ‘अपना तो उसूल है… पहले लात, फिर बात, उसके बाद मुलाकात.’ – तिरंगा (1993)
  • ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘साले अपने खुद के देश में एक सुई नहीं बना सकते और हमारा देश तोड़ने का सपना देखते हैं.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘ये मुसलमान का खून, ये हिंदू का खून, बता इसमें मुसलमान का कौन सा, हिंदू का कौन सा?’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘ऊपर वाला जब ऊपर से देखता होगा तो उसे भी शर्म आती होगी, मैंने सबसे खूबसूरत चीज बनाई थी, इंसान… नीचे देखा तो सब कीड़े बन गए.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘धर्म के नाम पर ये तुम्हें बहकाते हैं, तुम एक-दूसरे के गले काट रहे हो.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘कुत्ते की तरह जीने की आदत पड़ी है सबको.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘हम भले ही ऊपर वाले को अलग-अलग नाम से पुकारते हैं, लेकिन हमारा धर्म एक है, मजहब एक है.’ – क्रांतिवीर (1994)
  • ‘अपना तो उसूल है, पहले लात, फिर बात.’ – तिरंगा (1993)
  • ‘मरता मरता है, ये मारता है.’ – तिरंगा (1993)
  • ‘ये तो लाल मिर्च है, तीखी-तीखी. हाथ लगाओ तो हाथ जले, मुंह लगाओ तो मुंह जले, दिल लगाओ तो दिल जले.’ – तिरंगा (1993)
  • ‘तुझे ऐसी मौत मारूंगा कि तेरी पापी आत्मा अगले 7 जन्म तक कांप उठेगी.’ – तिरंगा (1993)
  • ‘धंधे में कोई किसी का भाई नहीं, कोई किसी का बेटा नहीं.’ – परिंदा (1989)
  • ‘सौ में से अस्सी बेईमान, फिर भी मेरा देश महान.’ – गुलाम-ए-मुस्तफा (1997)
  • ‘जान मत मांगना… इसकी बाजार में कोई कीमत नहीं है.’ – गुलाम-ए-मुस्तफा (1997)
  • ‘बेहतर है तू अपना इरादा बदल दे, नहीं तो मैं तेरा नक्शा बदल दूंगा.’ – गुलाम-ए-मुस्तफा (1997)
  • ‘मौत से बढ़कर कोई दोस्त नहीं है, हमेशा मेरे साथ चलती है.’ – गुलाम-ए-मुस्तफा (1997)
  • ‘हम सब सिस्टम का हिस्सा हैं, सिस्टम डिसाइड करता है, अपुन फॉलो करता है.’ – अब तक छप्पन (2004)
  • ‘तुम लोग सोसायटी का कचरा है, मैं सोसायटी का जमादार.’ – अब तक छप्पन (2004)
  • ‘ये शरीफ लोग बहुत बदमाश होते हैं, शराफत की जुबान नहीं समझते हैं.’ – वेलकम (2007)
  • ‘भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, दौलत है, शोहरत है, इज्जत है.’ – वेलकम (2007)
  • ‘ये मुंबई है, येां हर चीज दिखाई देती है, छुपाई नहीं जाती.’ – यशवंत (1997)
  • ‘ये मेरा पसीना नहीं, मेरा खून है जो पानी बनकर बहता है मेरे बदन से.’ – यशवंत (1997)
  • ‘कौन सा कानून, कैसा कानून, ये कानून तो चंद मुजरिमों की रखैल बन बैठा है.’ – यशवंत (1997)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ