एक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का फुटबॉल के प्रति जुनून किसी से छुपा नहीं है. टाइगर एक्टिंग के साथ-साथ फुटबॉल के मैदान पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अब खबर है कि टाइगर जल्द ही अपना प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें डूरंड कप के लिए मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया है.

Tiger Shroff (PIC Credit - X)

Tiger Shroff (PIC Credit - X)

Tiger Shroff in Durand Cup: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने कमाल के डांस और खतरनाक एक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वह फिल्मों के साथ-साथ फुटबॉल के मैदान पर भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर जल्द ही अपना प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू कर सकते हैं. टाइगर को प्रतिष्ठित डूरंड कप के 135वें संस्करण के लिए मुंबई FC की टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ का क्लब के साथ आधिकारिक रजिस्ट्रेशन हो चुका है और वह टीम के साथ लगातार ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. उम्मीद है कि टाइगर शिलॉन्ग में खेले जाने वाले मुंबई FC के ग्रुप स्टेज के कम से कम एक मुकाबले के लिए मैदान पर उतर सकते हैं.

विज्ञापन

मुंबई FC के लिए डूरंड कप में खेलेंगे टाइगर श्रॉफ?

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई FC के को-ओनर जोहेब अमरानी ने पुष्टि की है कि टाइगर श्रॉफ का नाम आधिकारिक तौर पर स्क्वाड में दर्ज किया जा चुका है. हालांकि, क्लब उनके मैच खेलने की सभी व्यवस्थाओं पर काम कर रहा है.

अमरानी ने कहा, “टाइगर जैसे बड़े स्टार के लिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होगी. उनके आने पर बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान पर पहुंच सकते हैं, इसलिए सभी इंतजामों पर काम किया जा रहा है. हमें उनकी उपलब्ध तारीख मिल चुकी है और अगर सब कुछ सही रहा तो वह निश्चित रूप से कम से कम एक मैच के लिए टीम के साथ यात्रा करेंगे. फिलहाल वह खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं.”

विज्ञापन

लंबे समय से फुटबॉल खेल रहे हैं टाइगर श्रॉफ

36 वर्षीय टाइगर श्रॉफ साल 2024 में मुंबई FC की शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं और वह लगातार मुंबई डिस्ट्रिक्ट लीग में क्लब के लिए खेलते रहे हैं. वह क्लब के ब्रांड एंबेसडर हैं और फुटबॉल के प्रति उनका जुनून किसी से छिपा नहीं है. जोहेब अमरानी ने बताया है कि उन्होंने पहली बार 2023 में इन्फ्लुएंसर्स लीग के दौरान टाइगर की फुटबॉल स्किल्स देखी थीं. उस टूर्नामेंट में रणबीर कपूर और एमएस धोनी जैसे कई बड़े नाम भी शामिल थे.

क्लब बनने के बाद उन्होंने टाइगर को प्रैक्टिस सेशन में बुलाया. जोहेब के मुताबिक, टाइगर को स्लाइड टैकल, वन-ऑन-वन ड्रिब्लिंग और हाई-इंटेंसिटी फुटबॉल बेहद पसंद है. शुरुआत में उन्हें लगा था कि टाइगर प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने की बात मजाक में कह रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने अपनी मेहनत से यह सपना सच कर दिखाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फिर नजरअंदाज, क्या खत्म हो गया इन 3 खिलाड़ियों का टेस्ट करियर? टीम इंडिया में वापसी मुश्किल!

डूरंड कप में कब खेलेगी मुंबई FC?

डूरंड कप में मुंबई FC को ग्रुप ई में रखा गया है और टीम अपने सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले शिलॉन्ग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी. टीम अपने अभियान की शुरुआत 3 अगस्त को लैंग्सनिंग SC के खिलाफ करेगी. इसके बाद 8 अगस्त को 2024 की सेमीफाइनलिस्ट शिलॉन्ग लाजोंग से भिड़ेगी, जबकि 11 अगस्त को नोंगक्सेह SS & CC के खिलाफ मैदान में उतरेगी.
एक्टर टाइगर श्रॉफ इन मुकाबलों में कब खेलेंगे, यह क्लब की अंतिम योजना और व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगा. अगर वह मैदान पर उतरते हैं, तो डूरंड कप को देशभर में जबरदस्त चर्चा और लोकप्रियता मिलने की पूरी उम्मीद है.

मुंबई एफसी डूरंड कप 2026 का शेड्यूल

  • 3 अगस्त, सोमवार : मुंबई FC बनाम लैंग्सिंग FC – शाम 7:00 बजे
  • 8 अगस्त, शनिवार : मुंबई FC बनाम शिलांग लाजोंग FC – शाम 4:00 बजे
  • 11 अगस्त, मंगलवार : मुंबई FC बनाम नोंगकसेह SS & CC – शाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में होगा बड़ा बदलाव! 20 नहीं, अब इतनी टीमें लेंगी हिस्सा, सामने आया ICC का नया प्लान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ