हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंजीनियर बनना था, एक्टर बन गए; एग्जाम में फेल होने के बाद रातों-रात बदली किस्मत, शॉर्ट फिल्मों से पाया मुकाम

Panchayat 3 Fame Durgesh Kumar: पंचायत के बनराकस यानी दुर्गेश कुमार को भला कौन नहीं जानता? उनके डायलॉग मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। एक्टर को अब तक कई वेब सीरीज में देखा जा चुका है। जल्द ही वह पंचायत 3 के साथ लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Panchayat 3 Fame Durgesh Kumar

Panchayat 3 Fame Durgesh Kumar: देख रहा है बिनोद… पंचायत 2 का ये डायलॉग तो आपको याद ही होगा। इस डायलॉग को बोलने वाले पंचयात के भूषण कुमार उर्फ बनराकस का असली नाम दुर्गेश कुमार है। वैसे तो इस वेब सीरीज के सारे ही स्टार्स काफी पॉपुलर हैं लेकिन दुर्गेश का बनराकस वाला किरदार इतना फेमस हो चुका है कि सोशल मीडिया पर इसका डायलॉग मीम्स आज भी वायरल होता रहता है। इसके अलावा उनके ‘पाबलो यादव’ वाले डायलॉग को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। अपने इन्हीं किरदारों और डायलॉग से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ चुके दुर्गेश कुमार जल्द ही पंचायत 3 के साथ लौट रहे हैं।

इंजीनियर बनना चाहते थे एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत फेम दुर्गेश कुमार का सपना इंजीनियर बनने का था। वह इसकी तैयारी के लिए दिल्ली आए थे लेकिन दो से तीन टेस्ट देने के बाद भी उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने एक थियेटर ग्रुप में फ्रीलांस एक्टर के तौर पर काम शुरू कर दिया था। यहीं से उनके सपनों को उड़ान मिलनी शुरू हुई थी। हालांकि इसके लिए दुर्गेश कुमार को कई साल तक संघर्ष भी करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों छोटे भाई Anil Kapoor के दुश्मन बन बैठे Boney Kapoor? वजह कर देगी हैरान!

विज्ञापन

शॉर्ट फिल्मों ने पहुंचाया था मुंबई

हाल ही में दुर्गेश कुमार ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब लोग उन्हें उनके किरदार के जरिए पहचानना शुरू कर चुके हैं। दुर्गेश ने बताया, ‘एक समय था जब मुझे काम नहीं मिला था। मेरे पास काम की कमी थी। दिन-रात भटकना पड़ता था। उस दौरान मैंने शॉर्ट फिल्में करनी शुरू कर दीं। शॉर्ट फिल्में करने की वजह से ही मैं मुंबई तक पहुंच सका और यहां मैंने अपना जीवन यापन किया।’

एक्टर ने बताया, ‘मैंने अपने करियर में करीब 50 शॉर्ट फिल्में की हैं। आज भी अगर मुझे अपने वेब शो या फिल्मों की शूटिंग से समय मिलता है तो मैं किसी नए डायरेक्टर के साथ शॉर्ट फिल्में करने के लिए हामी भर देता हूं।’ शॉर्ट फिल्मों पर बात करते हुए दुर्गेश ने अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी दो शॉर्ट फिल्म जल्द ही रिलीज होंगी।

विज्ञापन

इस फिल्म से शुरू किया करियर

आपको बता दें कि दुर्गेश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली। इस सीरीज में बनराकस बनकर वह रातों-रात फेमस हो गए। पंचायत के अलावा दुर्गेश कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की भक्षक और लापता लेडीज में देखा गया था। जाहिर है कि प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। अब फैंस को ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola