आखिर क्यों छोटे भाई Anil Kapoor के दुश्मन बन बैठे Boney Kapoor? वजह कर देगी हैरान!

Anil Kapoor And Boney Kapoor Fight: अनिल कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री’ का दूसरा पार्ट जल्द ही बनने वाला है। फिल्म के लिए स्टार्स की नई कास्टिंग भी हो चुकी है। इस बीच अनिल कपूर और बोनी कपूर का भयंकर झगड़ा हो गया है। यहां तक कि दोनों के बीच में बातचीत भी बंद हो गई है।

anil kapoor boney kapoor fight

Anil Kapoor Angry With Boney Kapoor

Anil Kapoor Angry With Boney Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर का अपने ही छोटे भाई अनिल कपूर के साथ बड़ा झगड़ा हो गया है। इस खबर का खुलासा खुद बोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि झगड़ा इतना भयंकर था कि अब तक दोनों में बातचीत बंद है। आखिर ऐसा क्यों हुआ यह जानने के लिए फैंस भी परेशान हैं। बता दें कि ये पूरा मामला साल 2005 में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नो एंट्री 2 का हिस्सा बनना चाहते थे अनिल कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नो एंट्री’ की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है। खबर है कि मेकर्स ने सीक्वल से पुरानी कास्ट को रिप्लेस कर दिया है। इस बार नई स्टार कास्ट के साथ फिल्म को बनाने की तैयारी है। सलमान खान और फरदीन खान का पत्ता कटने की पहले ही खबर आ चुकी थी। हालांकि अनिल कपूर ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे।

उधर, बोनी कपूर के कंफर्म करने से पहले ही खबर लीक हो गई कि ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में अनिल कपूर को शामिल नहीं किया जाएगा। जैसे ही ये बात अनिल कपूर को पता चली तो वह भड़क गए।

विज्ञापन

no-entry

विज्ञापन

भाई बोनी कपूर से बातचीत नहीं कर रहे एक्टर

Zoom को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर बात करते हुए बताया कि ‘नो एंट्री’ के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं बनने से अनिल कपूर को काफी झटका लगा है। उनका झगड़ा भी हो गया जिसके चलते दोनों में बातचीत तक बंद है। बोनी ने कहा, ‘मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री के सीक्वल और इसकी स्टार कास्ट के बारे में बताना चाहता था लेकिन पहले ही फिल्म से उसके रिप्लेस होने की खबर लीक हो गई और वो नाराज हो गया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था।’

बोनी कपूर ने आगे कहा, ‘अनिल कपूर नो एंट्री 2 (No Entry 2) का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन जगह नहीं थी। मैं उन्हें बताना चाहता था कि आखिर मैंने ऐसा क्यों किया लेकिन वह मुझसे नाराज है और अब तक हमारे बीच में बातचीत भी बंद है।’

विज्ञापन

इस कारण नई स्टार कास्ट को किया फाइनल

गौरतलब है कि ‘नो एंट्री 2’ में इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर की तिकड़ी दिखाई देगी। इन्हें फिल्म में लेने की वजह बताते हुए बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन कपूर और वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर भी कमाल की दिखाई दे सकती है। वहीं दिलजीत दोसांझ की कमाल की फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि मैंने पुरानी कास्ट को रिप्लेस करते हुए ये नई कास्टिंग की है। बोनी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही भाई अनिल कपूर के साथ सब सुलझ जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ