UPSC छात्रों के लिए खुशखबरी! साल 2025 को लेकर एग्‍जाम कैलेंडर जारी

UPSC Released Exam Calendar 2025: यूपीएससी द्वारा साल 2025 को लेकर एग्‍जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। छात्र यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं। जानें कैसे डाउनलोड करें एग्‍जाम कैलेंडर?

UPSC छात्रों के लिए खुशखबरी! साल 2025 को लेकर एग्‍जाम कैलेंडर जारी
विज्ञापन

UPSC 2025 Exam Calendar Released: यूपीएससी द्वारा साल 2025 में होने वाले एग्जाम को लेकर कैलेंडर जारी किया जा चुका है। जो भी स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वह यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्‍जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं। इस कैलेंडर में सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2025, एनडीए एवं एनए परीक्षा (I), सीडीएस परीक्षा (I) और बाकी एक्साम्स के नोटिफिकेशन शामिल हैं।

कैसे डाउनलोड करें UPSC 2025 Exam Calendar?

आपको बता दें कि कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा और इसके बाद होमपेज के राइट साइड में “Exam” टैब पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा। फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से “कैलेंडर” पर टैप करने के बाद “UPSC 2025 Exam Calendar” वाले लिंक पर क्लिक करें। इस तरह कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
UPSC 2025 Exam Calendar

UPSC 2025 Exam Calendar

कब जारी होगा नोटिफ‍िकेशन?

यूपीएससी परीक्षा शेड्यूल 2025 के अनुसार यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ-साथ यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के लिए जनवरी में नोटिफिकेशन जारी होगा और बाद में मई महीने में एग्जाम होगा। वहीं अगर बात करें सीडीएस की तो 2024 के ही दिसंबर महीने में नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया जाएगा और अप्रैल 2025 में परीक्षा करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ