UPSC CSE Prelims 2025: CSAT क्रैक करने के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटेजी, पहली बार में आएगा मेरिट लिस्ट में नाम!

CSAT को क्रैक करने के लिए रेगुलर प्रैक्टिस, टाइम मैनेजमेंट और प्रीवियस ईयर पेपर्स का एनालिसिस बेहद जरूरी है। अगर रणनीति सही हो, तो नॉन-माथ्स स्टूडेंट भी पहली बार में यह पेपर आसानी से क्वालिफाई कर सकते हैं।

strategy for upsc cse csat 2025
विज्ञापन

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के CSAT (Civil Services Aptitude Test) को अक्सर अभ्यर्थी हल्के में लेते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि हर साल सैकड़ों उम्मीदवार केवल CSAT क्लियर न करने के कारण बाहर हो जाते हैं। ध्यान रहे, यह एक क्वालिफाइंग पेपर है, लेकिन इसे क्वालिफाई करना आसान नहीं, खासकर अगर आप नॉन-मैथ्स या नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। यहां आप इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए एक ठोस रणनीति जिससे पहली बार में ही आप मेरिट लिस्ट में जगह बना सकते हैं।

1. CSAT को हल्के में न लें – समय रहते शुरू करें अभ्यास
CSAT में 80 प्रश्न होते हैं, जिनमें से सिर्फ 33 सही उत्तर देना जरूरी है, लेकिन नेगेटिव मार्किंग के कारण जोखिम भी ज्यादा होता है। इसलिए GS के साथ-साथ रोजाना 1-1.5 घंटे का समय केवल CSAT के लिए निर्धारित करें।

विज्ञापन

2. पिछले साल के पेपर से करें शुरुआत
CSAT की समझ के लिए 2015 से अब तक के प्रीवियस ईयर पेपर सॉल्व करें। इससे आपको कठिनाई का लेवल, प्रश्नों के पैटर्न और अपनी कमजोरियों का पता चलेगा। आप यह जान पाएंगे कि आपका स्ट्रॉन्ग एरिया कौन सा है – रीजनिंग, मैथ्स या कॉम्प्रिहेन्शन।

3. तीनों सेक्शन पर बराबर ध्यान दें

– रीजनिंग में दिशा, बैठने की व्यवस्था, ब्लड रिलेशन, कैलेंडर आदि आते हैं।

विज्ञापन

– मैथ्स में बेसिक टॉपिक जैसे Percentage, Ratio, Time-Distance, Average, Simple Interest आदि को मजबूत करें।

– Reading Comprehension के लिए रोजाना 4-5 पैसेज हल करें और ध्यान से पढ़ने की आदत डालें।

विज्ञापन

4. टाइम मैनेजमेंट ही सफलता की कुंजी है
CSAT में समय की बड़ी भूमिका होती है। प्रैक्टिस सेट्स और मॉक टेस्ट के माध्यम से आप अपनी Accuracy और Speed को बढ़ा सकते हैं। पेपर में पहले वही प्रश्न करें जिनमें आप सहज हैं, उसके बाद कठिन प्रश्नों की ओर जाएं।

5. सोर्स सीमित रखें और रिवीजन करें
CSAT के लिए Arihant या TMH जैसी एक अच्छी गाइड काफी है। बस उसे ही बार-बार दोहराएं। ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट और मोबाइल ऐप का भी सहारा लिया जा सकता है, लेकिन रिवीजन सबसे अहम है।

विज्ञापन

CSAT अब सिर्फ फॉर्मेलिटी नहीं है, बल्कि एक बाधा है जो मेरिट लिस्ट की राह रोक सकती है। अगर आप रेगुलर प्रैक्टिस, सही स्ट्रैटेजी और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करेंगे, तो पहली बार में ही इसे पार करना पूरी तरह संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ