UPSC Mains परीक्षा के लिए रामबाण है 7-5-3 रूल? अगर कर लिया फॉलो तो पूरा हो जाएगा IAS बनने का सपना

यूपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा में 7-5-3 रूल से आंसर राइटिंग आसान और प्रभावशाली बनती है। इससे आपकी स्पीड, कंटेंट की गुणवत्ता और प्रीजेंटेशन स्किल सुधरती है। अगर आप इसकी रेगुलर प्रैक्टिस करेंगे, तो UPSC Mains में सफल होना काफी आसान हो जाएगा।

seven five three rule for upsc mains answer writing
विज्ञापन

UPSC सिविल सेवा परीक्ष के Mains राउंड में आंसर राइटिंग (Answer Writing) एक बेहद जरूरी स्किल होती है। इस स्टेज में लिखित परीक्षा होती है, जिसमें परीक्षार्थियों को बहुत कम समय में सही और सटीक उत्तर लिखने होते हैं। इसी के लिए एक प्रभावी तरीका है – 7-5-3 रूल (Seven-Five-Three Rule)। इस रूल को अपनाकर Mains के लिए आंसर लिखना आसान और व्यवस्थित हो जाता है।

UPSC Mains परीक्षा का पैटर्न
UPSC Mains परीक्षा में कुल 9 डिस्क्रिप्टिव पेपर होते हैं। प्रीलिम्स (Prelims) पास करने के बाद ही छात्र इस स्टेज में पहुंचते हैं। इस परीक्षा की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 3 घंटे में लगभग 20 सवालों के आंसर लिखने होते हैं। ऐसे में आंसर राइटिंग की स्किल सीखना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

UPSC Mains में अक्सर इन तरह के सवाल पूछे जाते हैं:

– Comment (टिप्पणी करें)

– Elucidate (व्याख्या करें)

विज्ञापन

– Discuss (चर्चा करें)

– Critically Evaluate (आलोचनात्मक मूल्यांकन करें)

विज्ञापन

– Critically Examine (आलोचनात्मक विश्लेषण करें)

क्या है 7-5-3 रूल?
दरअसल, 7-5-3 रूल UPSC Mains आंसर राइटिंग की एक सरल और असरदार रणनीति है। इसका मतलब है:

विज्ञापन

SEVEN (7 मिनट):
हर आंसर को 7 मिनट में पूरा करने की कोशिश करें। इससे सभी सवालों के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।

FIVE (5 पॉइंट्स):
अपने आंसर को 5 मुख्य बिंदुओं में बांटें। बेहतर होगा अगर इन्हें बुलेट पॉइंट्स में लिखा जाए ताकि आंसर साफ और संक्षिप्त लगे।

विज्ञापन

THREE (3 दृष्टिकोण):
हर बिंदु को 3 अलग-अलग दृष्टिकोणों (Perspectives) से समझाएं। जैसे:

– सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक दृष्टिकोण

विज्ञापन

– पक्ष में, विपक्ष में, और संतुलित निष्कर्ष

– क्या है, क्यों है, और कैसे है

विज्ञापन

7-5-3 रूल का उपयोग कैसे करें?
प्रश्न को 2 बार ध्यान से पढ़ें और उसके मुख्य शब्द (Keywords) पहचानें।

एक संक्षिप्त परिचय (Introduction) लिखें।

विज्ञापन

उसके बाद 5 पॉइंट्स लिखें जो प्रश्न से जुड़े हों।

हर पॉइंट्स को तीन दृष्टिकोणों से समझाएं।

विज्ञापन

अंत में एक संक्षिप्त निष्कर्ष (Conclusion) लिखें।

उदाहरण प्रश्न (Example Question):

विज्ञापन

“Explain the role of geographical factors towards the development of Ancient India.”
(प्राचीन भारत के विकास में भौगोलिक कारकों की भूमिका स्पष्ट करें)

आंसर स्ट्रक्चर (7-5-3 रूल के अनुसार):

विज्ञापन

परिचय: भौगोलिक कारकों का सभ्यता निर्माण में योगदान

पांच बिंदु:

विज्ञापन

नदियां – सिंचाई और कृषि के लिए

पर्वत – सुरक्षा और सीमाएं

विज्ञापन

समुद्री मार्ग – व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क

जंगल – संसाधन और जीवन

विज्ञापन

सिंधु घाटी – भौगोलिक अनुकूलता

तीन दृष्टिकोण:

विज्ञापन

सामाजिक प्रभाव

आर्थिक विकास

विज्ञापन

राजनीतिक संरचना

निष्कर्ष: भौगोलिक कारकों ने भारत की प्राचीन सभ्यताओं के विकास में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

अन्य सुझाव:
ज़रूरत हो तो फ्लोचार्ट या डायग्राम बनाएं।

कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा दिए गए मॉडल आंसर्स को देखें।

विज्ञापन

अपने आंसर्स की तुलना करें और सुधार करें।

रोजाना कम से कम 1-2 आंसर इस रूल को अपनाकर लिखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ