UP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

upmsp up board 10th 12th result 2025
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आने जल्द ही कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले साल कब जारी हुए थे रिजल्ट?
दरअसल, पिछले साल यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस साल भी इसी तारीख के लगभग रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और बोर्ड फिलहाल नतीजों को अंतिम रूप दे रहा है।

विज्ञापन

जल्द खत्म होगा 54 लाख छात्रों का इंतजार
इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 54 लाख छात्र शामिल हुए थे। पिछले सालों की तरह दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें, जो जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

UP Board 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?
1. सबसे पहले बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद “यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025” या “यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (अपने एडमिट कार्ड के अनुसार) दर्ज करें।
4. इसके बाद आप “सबमिट” या “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. आप भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ