ताश के पत्तों में मौजूद हैं 4 बादशाह, पर क्यों नहीं है एक बादशाह की मूंछ?

ताश की गड्डी में पान का राजा इकलौता ऐसा किंग है जिसकी मूंछ नहीं होती। यह राजा शारलेमेन को एक अलग पहचान देती है। दरअसल, चारों किंग ऐतिहासिक राजाओं के प्रतीक हैं और यह अनोखी बात ताश के खेल को और भी दिलचस्प बना देती है।

facts of playing cards
विज्ञापन
विज्ञापन

एक डिजाइनिंग गलती बनी रहस्य
ऐसा नहीं है कि शुरू से ही किंग ऑफ हार्ट्स के चेहरे पर मूंछ नहीं थी। दरअसल, जब ताश के पत्तों को दोबारा डिजाइन किया गया, तो एक डिजाइनर मूंछ बनाना भूल गया। यह एक मानवीय भूल थी, जिसे पकड़ने के बाद भी कभी सुधारा नहीं गया। समय के साथ यह गलती एक स्थायी पहचान बन गई और आज तक ‘किंग ऑफ हार्ट्स’ बिना मूंछ के ही देखा जाता है।

गलती नहीं, शायद एक सोच-समझी छवि
कुछ इतिहासकार और जानकार मानते हैं कि यह “गलती” दरअसल जानबूझकर की गई थी। ‘किंग ऑफ हार्ट्स’ को फ्रांस के महान राजा शारलेमेन (Charlemagne) का रूप माना जाता है। शारलेमेन की छवि सुंदर, बुद्धिमान और अलग अंदाज वाले राजा के रूप में थी। माना जाता है कि उन्होंने अपने रूप को सबसे अलग दिखाने के लिए मूंछ हटवा दी थी। इसी वजह से ताश के इस पत्ते पर भी उन्हें बिना मूंछ के दिखाया गया।

इतिहास से जुड़े चार किंग कार्ड्स
ताश के चारों किंग कार्ड्स असल में इतिहास के चार महान शासकों का प्रतिनिधित्व करते हैं:

विज्ञापन

हुकुम का राजा (King of Spades): यह कार्ड इजरायल के प्राचीन राजा डेविड को दर्शाता है।

चिड़ी का राजा (King of Clubs): इसे महान सिकंदर (Alexander the Great) का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन

ईंट का राजा (King of Diamonds): यह रोम के सम्राट सीजर ऑगस्टस (Julius Caesar) को दर्शाता है।

पान का राजा (King of Hearts): इसे फ्रांस के राजा शारलेमेन (Charlemagne) के रूप में दर्शाया गया है, जो रोम साम्राज्य के पहले पवित्र सम्राट भी माने जाते हैं।

विज्ञापन

फिल्मों में भी बनी पहचान
‘King of Hearts’ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हॉलीवुड में इसी नाम से एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें भी किंग को बिना मूंछ के ही दिखाया गया था।

एक मामूली गलती से बना स्थायी इतिहास
ताश के एक कार्ड में हुई यह छोटी सी डिजाइनिंग चूक आज एक दिलचस्प रहस्य बन चुकी है। ‘किंग ऑफ हार्ट्स’ की बिना मूंछ वाली छवि ताश की दुनिया में एक अनोखी पहचान बन चुकी है, जिसे जानकर हर ताश प्रेमी चौंक जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ