Romil Dwivedi UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित किए। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की, जबकि हरशिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग ने क्रमशः दूसरी और तीसरी रैंक पाई।
बिना कोचिंग UPSC में हासिल की 27वीं रैंक
वहीं, इन सब के बीच एक नाम खास तौर पर चर्चा में रहा – रोमिल द्विवेदी, जिन्होंने अपने शहर रीवा (मध्य प्रदेश) का नाम रोशन किया है। रोमिल ने ऑल इंडिया रैंक 27 हासिल की है, और खास बात यह है कि उन्होंने ये सफलता बिना किसी कोचिंग के केवल खुद की मेहनत से पाई है।
पहले भी क्रैक कर चुके हैं सिविल सेवा परीक्षा
रोमिल के पिता केके द्विवेदी भोपाल में सहकारिता विभाग में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, रोमिल बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। साल 2022 में रोमिल ने पहली बार UPSC परीक्षा पास की थी और ऑल इंडिया रैंक 364 हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) जॉइन किया। लेकिन उनका सपना हमेशा से IAS अधिकारी बनने का था।
अपने सपने को सच करने के लिए रोमिल ने दोबारा साल 2024 में परीक्षा दी और इस बार उन्होंने ऑल इंडिया 27वीं रैंक हासिल करके सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के जरिए की।
अपने चाचा को दिया सफलता का श्रेय
आज रोमिल अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाचा प्रकाश द्विवेदी को देते हैं, जो राज्य वित्त सेवा (State Finance Services) में अधिकारी हैं। रोमिल की सफलता यह साबित करती है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
1 day agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
5 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines