hpbose.org, HPBOSE 12th Result 2025 LIVE Update: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, ऊना जिले की महक ने किया टॉप,83.16% छात्र हुए पास

HPBOSE 12th Result 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ। इस परीक्षा में शामिल छात्र यहां दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट देख सकते हैं। यहां स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन भी है।

HPBOSE 12th Result 2025 LIVE
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2025 LIVE Update: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज, 17 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 83.16% छात्र पास हुए हैं। ऊना जिले की महक ने टॉप कर पहला स्थान प्राप्त किया है।  कॉमर्स सब्जेक्ट में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों (96.4%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर खुशी रही, जिन्होंने 481 अंक (96.2%) मिले। तीसरे नंबर पर तीन छात्राएं सान्या ठाकुर (479 अंक), साक्षी डट्टा (479 अंक) और तनिष्का शर्मा (479 अंक) रहीं हैं। इन तीनों ने सोलन, ऊना और सिरमौर से परीक्षा दी थी। छठे स्थान पर अनुपमा ठाकुर (426 अंक) और सातवें पर आर्यन ठाकुर (425 अंक) रहे। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट घोषित होते ही अपने रोल नंबर का उपयोग करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org से अपना कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड अपने रोल नंबर के साथ तैयार रखें।

इस साल, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में शामिल छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम मार्क्स लाता है तो उन्हें पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों को पूरी तरह से फेल माना जाएगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप लगातार हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ