ICSI CSEET November 2022 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI ) द्वारा आज 21 नवंबर, 2022 को आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2022 जारी करेगा। जो उम्मीदवार कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईसीएसआई की (ICSI CSEET 2022 Result) आधिकारिक साइट icsi.edu के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट आज शाम 4 बजे संस्थान द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने सीएसईईटी आवेदन संख्या (unique ID) और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग इन करके अंक देख सकेंगे।
अभी पढ़ें – DU Admission 2022: स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
आईसीएसआई ने कहा है कि, “सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, नवंबर 2022 सत्र का ”Formal e-result-cum-marks statement, उम्मीदवारों द्वारा उनके संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट- icsi.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।
CSEET November 2022 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu.in पर जाएं
- CSEET नवंबर 2022 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि
- सीएसईईटी नवंबर 2022 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
ICSI ने 12 नवंबर को CSEET 2022 नवंबर की परीक्षा आयोजित की है। तकनीकी मुद्दों के कारण उक्त तिथि पर परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। संस्थान ने कार्यकारी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की है। इसका सुरक्षित परीक्षा ब्राउज़र (SEB) रिमोट प्रॉक्टेड मोड में है। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विषय में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines