NTA Revised Exam Calendar: NTA ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, UGC NET, JEE Main समेत 13 परीक्षाओं की नई तारीखें जारी, देखें नया शेड्यूल

NTA Revised Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET, CSIR NET, JEE Main और CUET PG समेत 13 परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है. जानिए परीक्षा की नई तारीखें और पूरा शेड्यूल.

NTA Revised Exam Calendar 2026-27 UGC NET JEE Main Session 1 and 2 CUET PG Exam Dates in Hindi.

NTA ने अपनी वेबसाइट nta.ac.in पर संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी कर द‍िया है. (फोटो - nta.ac.in)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आगामी परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर (Revised Exam Calendar) जारी कर दिया है. इस नए शेड्यूल में दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली यूजीसी नेट (UGC NET), सीएसआईआर-यूजीसी नेट (CSIR-UGC NET), जेईई मेन (JEE Main), सीयूईटी पीजी (CUET PG) और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा समेत कुल 13 प्रमुख प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं. NTA के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से पिछले कैलेंडर में संशोधन किया गया है. अगर आप भी इनमें से किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो जान‍िये कि आपकी परीक्षा किस दिन होगी.

विज्ञापन

NTA Exam Calendar 2026-27: परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

NTA ने जो संशोधित कैलेंडर जारी क‍िया है उसके अनुसार सभी 13 परीक्षाओं की संभावित तारीखें और समयावधि नीचे दी गई हैं:

विज्ञापन

मुख्य परीक्षाओं की जरूरी बातें
UGC NET दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 14 से 21 दिसंबर 2026 के बीच होंगी, जबकि सीएसआईआर-यूजीसी नेट का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन का पहला सत्र 20 से 28 जनवरी 2027 और दूसरा सत्र 2 से 7 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होगा. पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी की परीक्षा (CUET PG 2027) मार्च 2027 में कुल 17 दिनों के विभिन्‍न चरणों में आयोजित की जाएगी. बता दें क‍ि NTA ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तारीखें संभावित (Tentative) हैं. प्रशासनिक या लॉजिस्टिकल परिस्थितियों के आधार पर इनमें बदलाव हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in जरूर चेक करते रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ