ICAI CA Inter September 2026 Result: सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

ICAI CA Inter September 2026 Result: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से caresults.icai.org पर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें.

ICAI CA Inter September 2026 Result Declared at caresults icai org Direct Link Scorecard and Passing Percentage in Hindi

आईसीएआई ने caresults.icai.org पर सीए इंटर सितंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर द‍िया है. (Photo - https://caresults.icai.org)

सीए (Chartered Accountancy) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप 1, ग्रुप 2 या दोनों ग्रुप की परीक्षाएं दी थीं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, आईसीएआई ने सितंबर 2026 इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट (Merit List) और यूनिट स्कीम के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट भी पोर्टल पर जारी कर दिया है. जान‍िये आप अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और पासिंग मार्क्स के नियम क्या हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Inter Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  • होमपेज पर Intermediate Examination September 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना 6-डिजिट का रोल नंबर (Roll Number) और रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA कोड भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

क्या हैं पासिंग मार्क्स ?
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए आईसीएआई के तय नियमों के अनुसार पास होने के ल‍िए हर विषय में कम से कम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है. कुल एग्रीगेट नंबर कम से कम 50% अंक होने चाहिए. दोनों ग्रुप में शामिल होने वाले छात्रों को अपने व्यक्तिगत विषय के अंक और कुल एग्रीगेट दोनों का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर चेक करें अपना पर‍िणाम
https://caresults.icai.org/caresult/ipc/

मई 2026 सेशन के नतीजे कैसे रहे थे?
सितंबर सेशन के आधिकारिक पास प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. संदर्भ के लिए पिछले यानी मई 2026 सेशन के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

विज्ञापन

ग्रुप I: 91,237 छात्र बैठे, 9,350 पास हुए (पास प्रतिशत: 10.25%)

ग्रुप II: 64,381 छात्र बैठे, 10,372 पास हुए (पास प्रतिशत: 16.11%)

विज्ञापन

दोनों ग्रुप (Both Groups): 33,304 छात्र बैठे, 2,820 पास हुए (पास प्रतिशत: 8.47%)

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?
जो छात्र पास हो चुके हैं, वे सीए कोर्स के अगले चरण यानी CA Final और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए आईसीएआई के दिशानिर्देशों का पालन करें. जो छात्र अपने अंकों का री-वेरिफिकेशन कराना चाहते हैं या सर्टिफाइड कॉपी मंगवाना चाहते हैं, वे आईसीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर समय सीमा और फीस से जुड़ा नया नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ