DSSSB Admit Card 2026 Out: दिल्ली DSSSB परीक्षा के हॉल टिकट जारी, इस डायरेक्‍ट ल‍िंक से करें डाउनलोड

DSSSB Admit Card 2026 Released: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने 27 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें.

DSSSB Admit Card 2026 Direct Link How to Download Hall Ticket Online dsssb.delhi.gov.in in Hindi.

dsssb.delhi.gov.in पर DSSSB का एडम‍िट कार्ड जारी कर द‍िया गया है. (फोटो- dsssb.delhi.gov.in )

DSSSB Admit Card 2026 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. DSSSB ने 27 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली विभिन्‍न लिखित परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (Hall Ticket) जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. जान‍िये एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी किन मुख्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए होंगी परीक्षाएं

DSSSB यह परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित कर रहा है. जिन पदों के लिए परीक्षाएं हो रही हैं, उनमें शामिल हैं:

विज्ञापन

1. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
2. जूनियर लॉ ऑफिसर (JLO)
3. आईटी असिस्टेंट (ग्रेड-A)
4. जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (JSA)
5. डोमेस्टिक साइंस टीचर
6. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT – कंप्यूटर साइंस)
7. ड्राइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर आदि.

DSSSB Admit Card 2026: डाउनलोड करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

विज्ञापन
  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं और अपनी संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ (Password) दर्ज करें.
  • विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपने परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जांच करें और एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट निकाल लें.

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक से डाउनलोड करें
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/102404/login.html

एडमिट कार्ड में ये विवरण जरूर चेक करें
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपनी ये सभी जानकारियां अच्छे से जांच लें:

विज्ञापन
  • आपका नाम और फोटो
  • रोल नंबर / एप्लिकेशन नंबर
  • पद का नाम
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का सही पता

ध्‍यान रखें क‍ि अगर एडमिट कार्ड में नाम, स्पेलिंग या फोटो में कोई गड़बड़ी/अशुद्धि दिखे, तो तुरंत DSSSB के आधिकारिक हेल्पलाइन या संपर्क माध्यमों से संपर्क करें और परीक्षा के दिन का इंतजार न करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ