HTET 2022 Admit Card: बॉर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा हरियाणा TET के एडमिट कार्ड कुछ देर में जारी कर दिया जाएगा। बता दें पेपर 1, 2 और 3 के लिए एडमिट कार्ड को शनिवार 26 नवंबर को जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें HTET 2022 Admit Card उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने HTET एप्लिकेशन प्रोसेस को सफलतापूर्वक पूरा किया था। बीएसईएच के अध्यक्ष वीपी यादव ने 25 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एचटीईटी 2022 के लिए एडमिट कार्ड 26 नवंबर (शनिवार) से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इस परीक्षा में तीन लाख पांच हजार 717 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन गृह जिलों में करवाया जा रहा है। किसी भी परीक्षार्थी को समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जिन परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हैं, उनके प्रवेश पत्र रोके गए हैं। ऐसे छात्र संबंधित त्रुटि को 29 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
HTET Admit Card 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको HTET 2022 Admit Card लिंक पर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
- सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आप अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए और इसका प्रिंट निकाल लीजिए।
परीक्षा का टाइम-टेबल
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा 03 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines