JEE Main 2027 Registration Alert: फॉर्म भरने से पहले तुरंत चेक कर लें 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड, बाद में नहीं मिलेगा सुधार का मौका

JEE Main 2027 Registration Update: NTA जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू कर सकता है. जानिए क्यों छात्रों को 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की डिटेल्स अभी से मैच कर लेनी चाहिए और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं.

JEE Main 2027 Registration Documents List: Why Aadhaar and Class 10 Certificate Matching is Important in Hindi

जेईई मेन 2027 के ल‍िए रजिस्ट्रेशन से पहले 10वीं मार्कशीट और आधार की ये गलतियां चेक कर लें. क्‍योंक‍ि इसकी वजह से आपका फॉर्म रद्द हो जाएगा. (Photo - AI)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है. हालांकि अभी सटीक तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन पिछले साल के नियमों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज (Documents) अभी से दुरुस्त कर लेने चाहिए.

विज्ञापन

अगर आपके आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट की जानकारियों में थोड़ा सा भी अंतर हुआ, तो फॉर्म भरते समय बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. आइये आपको बताते हैं क‍ि जेईई मेन का फॉर्म भरने वाले छात्रों को अभी से किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट का मिलान क्यों है जरूरी?

एनटीए (NTA) की पिछली एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों का नाम, जन्मतिथि (DOB), पिता का नाम, लिंग और पता ठीक वैसा ही होना चाहिए जैसा कि उनकी 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट में दर्ज है.

अगर आपकी 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में नाम या जन्मतिथि में कोई फर्क है, तो उसे तुरंत सरकारी केंद्र पर जाकर सुधरवा लें. एप्लीकेशन फॉर्म में गलत या अलग-अलग जानकारी भरने से आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है.

विज्ञापन

लाइव फोटो और ई-वेरिफिकेशन
पिछले साल एनटीए ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार आधारित डिजिटल वेरिफिकेशन (Aadhaar E-Verification) और लाइव फोटो कैप्चर का नियम लागू किया था. इसमें फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल के जरिए तुरंत फोटो खींचनी होती है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में लगी फोटो हाल ही की हो और पुरानी न हो.

फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन
  1. आधार कार्ड: नाम, जन्मतिथि और हालिया फोटो अपडेटेड होनी चाहिए.
  2. 10वीं का सर्टिफिकेट या मार्कशीट: इसमें दर्ज डिटेल्स ही आपकी पहचान का मुख्य आधार होंगी.
  3. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्‍नेचर: साफ और स्पष्ट डिजिटल कॉपी संभाल कर रखें.
  4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS / SC / ST / OBC-NCL): आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवार सर्टिफिकेट की वैधता जरूर जांच लें.
  5. UDID या दिव्यांगता प्रमाण पत्र: पीडब्ल्यूडी (PwD) श्रेणी के छात्र अपना वैध सर्टिफिकेट तैयार रखें.

क्या फॉर्म भरने के बाद गलती सुधारने का मौका मिलेगा?
अक्सर छात्र यह सोचते हैं कि फॉर्म में कोई गलती हो गई तो बाद में करेक्शन विंडो में सब ठीक कर लेंगे. लेकिन एनटीए के नियमों के मुताबिक करेक्शन विंडो के दौरान केवल कुछ ही जानकारियों को बदलने की अनुमति मिलती है.अपलोड की गई फोटो, सिग्‍नेचर और सर्टिफिकेट में बाद में सुधार का मौका नहीं दिया जाता. इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले ही सभी स्पेलिंग और डिटेल्स दो बार जरूर जांच लें.

कब शुरू होंगे जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन?
NTA ने अभी सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित नहीं की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आने वाले अपडेट्स पर नजर रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ