WWE Raw में इस हफ्ते मचेगा गदर, इन 3 खूंखार रेसलर्स की हो सकती है ब्लॉकबस्टर वापसी

इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने कुछ बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है. रेसलर्स की वापसी भी वहां पर देखने को मिल सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
किन रेसलर्स की हो सकती है वापसी? (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE के आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट काफी मजेदार होने वाला है. क्राउन ज्वैल के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 7 नवंबर को इसका प्रसारण होगा. Raw का आगामी एपिसोड भी काफी रोमांचक होगा. WWE ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. रोमन रेंस इस हफ्ते नज़र नहीं आने वाले हैं. इस बात से जरूर फैंस नाखुश होंगे. हालांकि ट्रिपल एच कोई ना को सरप्राइज दे सकते हैं. मौजूदा समय में कई स्टार्स हैं जो वापसी की राह पर हैं. यहां हम आपको तीन रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो Raw के शो में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू2 / 6

करीब एक महीने से जेकब फाटू टीवी पर नहीं दिखे हैं. जेडा पार्कर ने बैकस्टेज  गाड़ी से फाटू के ऊपर हमला कर रॉयस कीज के 946 ग्रुप को ज्वाइन किया था. फाटू टीवी से बाहर चल रहे हैं. अब उनकी वापसी भी काफी नजदीक है. WWE ने वॉरगेम्स मैच का बिल्डअप शुरू कर दिया है. ऐसे में फाटू का वापसी तय लग रही है. वो रोमन रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा रहेंगे. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में फाटू की वापसी हो सकती है. वो दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फाटू कब हुए ब्लडलाइन में शामिल?

फाटू कब हुए ब्लडलाइन में शामिल?3 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद रोमन की राइवलरी जेकब फाटू के साथ शुरू हुई. फाटू और रेंस के बीच दो मुकाबले हुए थे. दोनों में रेंस ने जीत हासिल की. इसके बाद फाटू ने रोमन की ब्लडलाइन ज्वाइन की. पिछले कुछ महीनों से वो रेंस के साथ काम कर रहे हैं. देखना होगा कि वो  कब तक रेंस की टीम में रहेंगे. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

सैथ रॉलिंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. वो 2012 से लगातार काम कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से टीवी पर उनका जलवा भी नहीं दिखा है. उन्हें लेकर कोई अपडेट भी सामने नहीं आया है. हालांकि मेक्सिको में हुए लाइव इवेंट्स में उन्होंने मैच लड़ा था. कंपनी ने शायद उनके लिए कोई बड़ा प्लान बनाया है. हो सकता है कि इस हफ्ते वो रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी कर जाएं. वो वापस आ गए तो फिर खूब बवाल मचेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉलिंस को रोमन से मिली थी हार

रॉलिंस को रोमन से मिली थी हार5 / 6

इस साल समरस्लैम में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने रॉलिंस को हराकर टाइटल रिटेन किया था. दोनों ने इसी के साथ शील्ड का अध्याय भी खत्म किया था. रेंस और रॉलिंस ने हाथ मिलाकर फैंस को खास मोमेंट दिया. इसके बाद से ही टीवी से रॉलिंस गायब चल रहे हैं. (Photo: WWE.com)

नेओमी

नेओमी6 / 6

नेओमी भी पिछले साल से एक्शन से बाहर चल रही हैं. वो प्रेग्नेंसी के कारण छुट्टी पर थीं. अब उनकी वापसी भी नजदीक है. कहा जा रहा है कि वो ब्लडलाइन में शामिल हो सकती हैं. ब्लडलाइन की राइवलरी 946 से चल रही है. 946 ग्रुप में जेडा पार्कर भी हैं. इस वजह से ब्लडलाइन में नेओमी की एंट्री हो सकती है. ये भी हो सकता है कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नेओमी की वापसी हो जाए. वो अपने फैंस को खुश कर सकती हैं. ट्रिपल एच उन्हें बुक कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन