IND vs NZ: तीसरे T20I मुकाबले में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, खुद को करना चाहेंगे साबित
IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले की तैयारी कर रही है. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, तो वो सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लेगी. ऐसे में भारत के स्टार खिलाड़ियों को इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाना है. ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को जिंदा रखने का पूरा प्रयास करेगी. वहीं भारतीय टीम की नजरें सीरीज को अपने नाम करने पर होगी. अगर भारतीय टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी है, तो 5 स्टार खिलाड़ियों को तीसरे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन होगा. दूसरे टी-20 मैच में इन 5 खिलाड़ियों ने अच्छा नहीं था. ऐसे में वो अब कमबैक करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
वैभव सूर्यवंशी
2 / 615 साल के वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था. लेकिन वो सिर्फ 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना पाए थे. ऐसे में अब तीसरे टी-20 मुकाबले के दौरान सूर्यवंशी अपने बल्ले से बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे. जिससे वो एक बार फिर से इंटरनेशनल स्टेज पर खुद को साबित कर सके. (Pic Credit- ANI)
भुवनेश्वर कुमार
3 / 6अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले दोनों ही टी-20 मैचों में बहुत ज्यादा निराश किया है. भुवनेश्वर कुमार ने इस दौरान 99 की औसत से सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 12.38 का रहा है. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में तीसरे टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर खुद को दोबारा साबित करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
अक्षर पटेल
4 / 6स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले दोनों ही मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराश किया है. अक्षर पटेल ने 2 मैचों में 17.50 की औसत से 35 रन ही बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 79 की औसत से सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया है. इस दौरान उन्होंने 9.88 की इकॉनमी रेट से रन बनाए हैं. (Pic Credit- ANI)
अभिषेक शर्मा
5 / 6सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का भी बल्ला अब तक न्यूजीलैंड में नहीं चला है. अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 2 मैचों में 28 की औसत से सिर्फ 56 रन ही बनाए हैं. इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 169.70 का रहा है. अभिषेक तीसरे मुकाबले में अब खुद को साबित करना चाहेंगे. अभिषेक को बल्ले से रनों की बारिश करनी होगी. (Pic Credit- ANI)
श्रेयस अय्यर
6 / 6कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस सीरीज में निराश किया है. पहले मैच में उन्होंने धीमी लेकिन अच्छी पारी खेली थी. लेकिन दूसरे मुकाबले में वो फेल हो गए. अय्यर ने 2 मैचों में 24.50 की औसत से 49 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.64 का रहा है. अय्यर भी अब तीसरे मुकाबले में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)