चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें; IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘अर्नब’ में तब्दील हो गया है.

Cyclone Arnab

IMD ने सोमवार को बताया कि चक्रवात 'अर्नब' और खतरनाक होता जा रहा है. (Photo: IMD/AI)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘अर्नब’ में तब्दील हो गया है. इसके 27 अक्टूबर तक बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और अगले दिन सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. मौसम विभाग ने 27-28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश तथा यानम में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

विज्ञापन

53 ट्रेनें रद्द

चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को देखते हुए एहतियातन, साउथ कोस्ट रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेन सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन के रद्द होने की जानकारी चेक कर लें, अपनी यात्रा की तारीखें पक्की कर लें और ट्रेन का स्टेटस देख लें. रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस वजह से हुई असुविधा के लिए उन्होंने खेद जताया है.

विज्ञापन

सीएम ने दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अधिकारियों को चक्रवात ‘अर्नब’ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, पहले से ही एहतियाती उपाय करने और जान-माल का कोई नुकसान ना होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें निर्देश दिया कि वो मौसम सिस्टम के संभावित प्रभाव के मुताबिक लोगों को सतर्क करें, साथ ही नुकसान को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं. उधर, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर, अंडमान और निकोबार प्रशासन ने सभी स्कूलों को मंगलवार तक बंद रखने का आदेश दिया है और लोगों से एहतियाती कदम उठाने की अपील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ