The Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, अंतिम मैच को लेकर फेमस रेसलर ने किया बड़ा दावा

WWE में द रॉक अपना अंतिम मैच कब लड़ेंगे ये किसी को नहीं पता है. 2024 में वो एक्शन में नज़र आए थे. कोडी रोड्स ने अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. रोड्स ने दावा किया कि वो बहुत जल्द जरूर रिंग में वापसी करेंगे.

WWE

द रॉक लेकर आया खास बयान (Photo: WWE.com)

The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक उन्होंने लगातार टीवी पर आकर अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. अब वो हॉलीवुड के भी टॉप स्टार बन चुके हैं. रॉक WWE का अभी भी हिस्सा हैं लेकिन वो टीवी पर कम दिखाई देते हैं. रॉक 54 साल के हैं और उन्होंने अपना रिटायरमेंट मैच नहीं लड़ा है. फैंस को लगता है कि एक अंतिम मैच के लिए वो जरूर वापसी करेंगे. WWE स्टार कोडी रोड्स ने भी अब इसे लेकर दिल खुश कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने दावा कर दिया है कि रॉक एक मैच WWE रिंग में जरूर लड़ेंगे.

विज्ञापन

कोडी रोड्स ने क्या कहा?

कोडी रोड्स भी द रॉक के साथ ड्रीम मैच लड़ना चाहते हैं. 2024 में रॉक ने खुद इस बात के संकेत दिए थे. कोडी ने कहा कि अभी उनके ड्रीम मैच की उम्मीद खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि रॉक के पास अभी बहुत दम है. Insight With Chris Van Vliet पर कोडी ने रॉक को लेकर चर्चा की. कोडी ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके पास अभी कुछ मैच बचे हैं. रेसलमेनिया 40 में उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था. बोर्ड के सदस्य के रूप में भी वो अभी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं. वो आसानी से कह सकते हैं कि रेसलमेनिया 40 में उनका मैच आखिरी था. हालांकि ये सब उनके ऊपर निर्भर करेगा. अगर उनके आगे मुकाबले होंगे तो वो किसके साथ होंगे. ये सबकुछ उनके ऊपर है. कोई भी रेसलर ये नहीं कहेगा कि वो मैच नहीं लड़ना चाहता है.”

विज्ञापन

रेसलमेनिया 40 में हुआ था शानदार मैच

2024 में हुए रेसलमेनिया 40 में द रॉक का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होने वाला था. हालांकि कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा था. इसके बाद रेसलमेनिया 40 के नाइट-1 में रॉक ने रोमन के साथ मिलकर कोडी और सैथ रॉलिंस का सामना किया था. इस टैग टीम मैच में बहुत मजा आया था. अंत में रॉक और रेंस ने जीत हासिल की थी. नाइट-2 में भी रॉक नज़र आए थे. उन्होंने कोडी और रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में दखलअंदाजी की थी. रेंस के टाइटल रन का अंत होने से रॉक नहीं बचा पाए थे. रॉक ने अपने एक्शन से फैंस का दिल खुश कर दिया था. अब देखना होगा कि वो रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे या नहीं. बहुत जल्द फैंस को इसका पता चल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ