Bihar Teachers Good News: बिहार के शिक्षकों का होगा 50 लाख रुपये का फ्री बीमा, विदेश जाएंगे टीचर; जानें शिक्षा विभाग के बड़े फैसले

Bihar Teacher Big Announcement: बिहार सरकार ने शिक्षकों को 50 लाख रुपये का फ्री इंश्योरेंस देने, 75 हजार नियोजित शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने और शिक्षकों को विदेश भेजने का फैसला किया है. जानिए BPSC TRE 4 और लाइब्रेरी बहाली की पूरी रिपोर्ट.

Bihar teacher 50 lakh free insurance and education department news banner

ब‍िहार के 75 हजार नियोजित शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अधीन क‍िया जाएगा. (फोटो - AI)

बिहार सरकार ने सरकारी शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए हैं. अब राज्य के शिक्षकों को 50 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा, जिसके लिए उन्हें अपनी जेब से एक भी रुपया प्रीमियम नहीं देना होगा. इसके अलावा, 75 हजार नियोजित शिक्षकों का प्रशासनिक नियंत्रण पंचायती राज विभाग से हटाकर सीधे शिक्षा विभाग को सौंपा जा रहा है. शिक्षकों के तबादले, प्रमोशन, विदेशों में ट्रेनिंग और नई भर्तियों को लेकर सरकार की ओर से दी गई पूरी जानकारी को आइए सवाल-जवाब में समझते हैं.

विज्ञापन

शिक्षकों का 50 लाख रुपये का फ्री बीमा कैसे मिलेगा?

शिक्षा विभाग और बैंकों के बीच बातचीत चल रही है. विभागीय राशि बैंकों में जमा रहने के आधार पर बैंक बिना किसी प्रीमियम के शिक्षकों को 50 लाख रुपये का फ्री इंश्योरेंस देने पर सहमत हो रहे हैं.

विज्ञापन

75 हजार नियोजित शिक्षकों का नियंत्रण बदलने से क्या फायदा होगा?
बेगूसराय के सिंघौल में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी. शिक्षकों के शिक्षा विभाग के अधीन आते ही उनके लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन शुरू हो जाएंगे और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

शिक्षकों को विदेश यात्रा के लिए कैसे चुना जाएगा?
बिहार के हर जिले से 2 शिक्षकों, जिसमें आधी महिला और आधे पुरुष शिक्षक होंगे, को चुना जाएगा. पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए चुने गए ये शिक्षक जापान, अमेरिका, चीन और न्यूजीलैंड जैसे देशों में जाकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करेंगे.

विज्ञापन

Librarians की बहाली पर क्या अपडेट है?
राज्य में पूरे 19 साल बाद पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली होने जा रही है. इसके लिए सक्षमता परीक्षा से आवेदन लिए जा रहे हैं. ट्रांसफर पोर्टल पर पुस्तकालय अध्यक्षों, प्रधान शिक्षकों और मॉडल स्कूल शिक्षकों के लिए स्पष्ट विकल्प दिए जाएंगे.

BPSC TRE-4 में अब तक कितने आवेदन आए हैं?
बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) में कुल 33,320 पदों के लिए अब तक 4.10 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं और यह आंकड़ा 6 लाख के पार जाने का अनुमान है. बीपीएससी को अब 20 हजार की जगह 34 हजार पदों की अधियाचना भेजी गई है. सीटेट (CTET) अपीयरिंग अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग पर सचिव स्तर पर बातचीत जारी है.

विज्ञापन

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भर्ती
अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने आवासीय विद्यालयों में संविदा आधार पर 300 पदों (प्रधानाध्यापक- 8, उच्च माध्यमिक शिक्षक- 185, माध्यमिक शिक्षक- 107) पर सेवानिवृत्त और प्रशिक्षित शिक्षकों से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है और शुरुआती नियोजन 2 वर्षों के लिए होगा.

स्कूलों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे प्राइवेट गार्ड
स्कूलों में बेहतर सुरक्षा माहौल बनाने के लिए अब प्राइवेट एजेंसियों के जरिए गार्ड्स की तैनाती की जाएगी और नियमित सफाई की व्यवस्था होगी. सरकार का यह फैसला प्रशासनिक सुधार लाने और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने की एक बड़ी कोशिश है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ