आगरा MLC चुनाव: बूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड, 21 कर्मचारियों पर गाज

आगरा खंड शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के रोने और हंगामे के बाद 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं 21 अन्य कर्मचारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं.

Agra MLC Election, Akash Agarwal, Booth Capturing Agra, Election Commission Action, UP MLC Chunav

आगरा खंड शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है.

उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. मतदान में धांधली और बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों की जांच के बाद आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही 21 अन्य चुनावी कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

कैमरे के सामने भावुक हो गए थे सपा प्रत्याशी

यह पूरा मामला 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान सामने आया था. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने कई केंद्रों पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग और अपने समर्थकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. मीडिया के कैमरों के सामने अपनी बात रखते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़े थे. उन्होंने दावा किया था कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 पर पीठासीन अधिकारी के खाना खाने के दौरान वोटरों को बाहर कर कमरा बंद कर दिया गया और बूथ लूट लिया गया.

विज्ञापन

3 बूथों पर रद्द हुआ था मतदान, इन अफसरों पर गिरी गाज

गड़बड़ी के इन गंभीर आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 20, 21 और 26 पर 23 अक्टूबर को हुई वोटिंग को रद्द कर दिया था. अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने बूथ नंबर 21 और 26 पर तैनात छह अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. निलंबित होने वाले अफसरों में सैंया (बूथ 21) पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट ओपी चक, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह और सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार शामिल हैं. वहीं फतेहाबाद (बूथ 26) के सेक्टर मजिस्ट्रेट विशाल राठौर, इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पाल और सब-इंस्पेक्टर सुमित त्यागी पर भी निलंबन की गाज गिरी है.

10 दिन में चार्जशीट पेश करने का अल्टीमेटम

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि केंद्रों की निगरानी का जिम्मा संभाल रहे अधिकारी प्रभावी नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल रहे, जो ड्यूटी में गंभीर लापरवाही है. संबंधित विभागों को इन छह अधिकारियों के खिलाफ 10 दिनों के अंदर चार्जशीट तैयार करने और उसका ड्राफ्ट आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है.
इसके अलावा 21 अन्य कर्मियों में 2 पीठासीन अधिकारी, 3 मतदान अधिकारी और 16 पुलिसकर्मी (5 हेड कांस्टेबल व 11 कांस्टेबल) शामिल हैं, जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ