CISCE कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: चंद घंटो में जारी हो जाएगा रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CISCE 10th-12th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन आज ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

cisce icse and isc result 2025
विज्ञापन

CISCE ICSE and ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, नतीजे काउंसिल के मुख्यालय से एक साथ जारी किए जाएंगे। घोषणा के बाद, छात्र अपनी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट – cisce.org से अपनी मार्कशीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे।

CISCE कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: कब हुई थी परीक्षाएं?
ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुईं। दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में CISCE से संबद्धित स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन

CISCE कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: पिछले साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत?
साल 2024 में, ISC कक्षा 12वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.65% था, जबकि लड़कों का 99.31% रहा, जिससे कुल पासिंग प्रतिशत 99.47% रहा। वहीं, साल 2024 में, ICSE कक्षा 10वीं में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 98.92% था, जबकि लड़कों के लिए यह 97.53% था, जिससे कुल पासिंग प्रतिशत 98.19% रहा।

CISCE कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य?
ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। जबकि तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्र पूरी तरह से फेल माने जाएंगे।

CISCE कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: कैसे देखें रिजल्ट?

विज्ञापन

1: सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट – cisce.org पर जाएं।

2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और ‘ICSE Board Result 2025’ या ‘ISC Board Result 2025’ चुनें।

विज्ञापन

3: अब यहां आप अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

4: अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

5: आप अपने रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ