CBSE board date Sheet 2023: कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2023 पर आया अपडेट, बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है डेट शीट
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
CBSE Board Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी से कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की डेट शीट जल्द ही छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट कथित तौर पर इसी महीने जारी की जाएगी। लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई डेट शीट को 20 नवंबर 2022 तक जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र, अभिभावक और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से कक्षा 10 और 12 डेट शीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई कक्षा 10, और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 34 लाख से अधिक छात्रों ने कथित तौर पर पंजीकरण कराया है। इनमें से, लगभग 18 लाख कक्षा 10 से और अन्य 16 लाख कक्षा 12 से हैं। बोर्ड द्वारा सर्दी के समय स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए संसोधित दिशानिर्देश और टाइम टेबल पहले ही साझा की जा चुकी है। एलओसी या उम्मीदवारों की लिस्ट जुलाई के महीने में ही एफिलिएट स्कूलों द्वारा बोर्ड को पूरी और जमा कर दी गई थी।
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं, और परीक्षा 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। बोर्ड ने 2022 में टर्म-आधारित परीक्षाओं के खिलाफ फैसला किया और तब से अपनी वार्षिक परीक्षा प्रणाली में वापस आ गया है। बोर्ड कक्षा 10 और 12 के लिए सब्जेक्टिव परीक्षा में इस वर्ष आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और एक बड़ा महत्वपूर्ण विचार खंड होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: