Live Updates
कुल कितने छात्र हुए पास
Bihar Board 12th Result 2024: इस बार बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 12 लाख 91 हजार 684 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11 लाख 26 हार 439 पास हुए। कुल मिलाकर पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 87.21 रहा।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर
Bihar Board Result 2024: इस साल बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। आंकड़ों के अनुसार पास होने वाली छात्राओं का प्रतिशत 88.84 तो लड़कों का प्रतिशत 85.69 रहा। इस परीक्षा में 6 लाख 22 हजार 217 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5 लाख 52 हजार 783 पास हुईं। वहीं, परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या 6 लाख 69 हजार 467 और इनमें पास होने वालों की संख्या 5 लाख 73 हजार 656 रही।
5 लाख से ज्यादा को मिली फर्स्ट डिवीजन
Bihar Board Result 2024 Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल 5 लाख से ज्यादा छात्रों को पहली डिवीजन मिली है। फर्स्ट डिवीजन पाने वाले छात्रों की संख्या 5 लाख 24 हार 939 रही। सेकंड डिवीजन पाने वाले 5 लाख 4 हजार 897 और थर्ड डिवीजन पाने वाले 96,695 छात्र रहे।
रोल नंबर, एडमिट कार्ड नहीं तो ऐसे देखें रिजल्ट
Bihar Board 12th Result By SMS: बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आ गए हैं। कुछ छात्र इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनके पास एडमिट कार्ड नहीं है या वह अपना रोल नंबर भूल गए हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या तो यहां क्लिक करके आप बिना रोल नंबर और एडमिट कार्ड के भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट
Bihar Board Website Crash: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है और उम्मीद के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट भी क्रैश हो गई है। एसएमएस से परिणाम कैसे देखें यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रिया कुमारी कॉमर्स में टॉपर
Bihar 12th Board Result 2024 Commerce Topper: बिहार बोर्ड की 12वीं के परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम से प्रिया कुमारी ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। शेखपुरा की रहने वाली प्रिया महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय, बावनबीघा की छात्रा हैं। कॉमर्स में टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे सौरव कुमार को 94 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रहे गुलशन कुमार व कुणाल कुमार को 93.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।
आर्ट्स में किसने किया टॉप
Bihar Board 12th Arts Toppers 2024: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से तुषार कुमार ने टॉप किया है। पटना के तुषार को 96.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह कॉमर्स कॉलेज पटना के छात्र हैं। इस स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर निशी शर्मा (94.50 प्रतिशत) और तीसरे पर तनु कुमारी (94.40 प्रतिशत) रहीं।
साइंस स्ट्रीम का कैसा रहा रिजल्ट
Bihar 12th Board Result 2024 Science Toppers: साइंस स्ट्रीम में 96.20 प्रतिशत अंक लाकर सिवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर सिमरन गुप्ता और वरुण कुमार रहे, दोनों को 95.40 प्रतिशत अंक मिले। वहीं, तीसरा स्थान प्रिंस कुमार को मिला है। प्रिंस को 95.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।
किस स्ट्रीम में कितने हुए पास
Bihar 12th Board Result 2024: 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में आर्ट्स स्ट्रीम के 86.15 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं, साइंस के 87.8 तो कॉमर्स के 94.88 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है।
कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
Bihar 12th Board Result Compartment: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आ गया है। पिछले पांच साल में इस बार का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। 87 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लेकिन जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं उनके लिए कंपार्टमेंट का मौका बचा है। बोर्ड ने बताया है कि कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म 28 मार्च से भरे जाएंगे। परीक्षाओं की तारीख भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। इसका रिजल्ट मई में आ जाएगा।
लड़कियां निकलीं लड़कों से आगे
Bihar 12th Board Result 2024 Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम सामने आ चुके हैं। परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें पास होने वाली छात्राओं की संख्या जहां 88 प्रतिशत रही तो लड़कों की संख्या 85.69 प्रतिशत रही।
5 साल में सबसे अच्छा रिजल्ट
Bihar 12th Board Result 2024: बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करते हुए बताया कि इस साल 87.21 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पिछले पांच साल में पास होने वाले छात्रों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
किसने किया टॉप
Bihar 12th Board Result 2024 Toppers : बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से सिवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। उन्हें 96.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार 96.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर रहे।
बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में
Bihar Board 12th Result 2024 Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे। इस परीक्षा इस साल में 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
टॉपर्स को मिलते हैं ये पुरस्कार
Bihar Board Toppers Rewards: बिहार बोर्ड में हर साल टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का रिवाज है। यहां पहली रैंक पाने वाले को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है। दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 75 हजार रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये के साथ लैपटॉप और ई-बुक रीडर मिलता है।
मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
Bihar 12th Board Result Marksheet: बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अब से कुछ ही देर में सामने आ जाएगा। परिणाम आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड जैसी जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख पाएंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।
इन तरीकों से चेक करें परिणाम
How To Check Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी ही देर में जारी होने वाला है। परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। ऐसे में बोर्ड की वेबसाइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है। इस स्थिति में छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
थोड़ी ही देर में जारी होगा रिजल्ट
Bihar Board 12th Result Kab Ayega: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अब से थोड़ी ही देर में जारी हो जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से 1.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस में सभी स्ट्रीम्स के परिणामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
SMS से पता करें 12वीं का रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2024 SMS: बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने या इंटरनेट न चलने की स्थिति में मैसेज के जरिए भी रिजल्ट का पता लगाया जा सकता है। अब SMS से भी पता कर सकते हैं 12वीं का परिणाम, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स।
क्या होते हैं कंपार्टमेंट एग्जाम?
BSEB 12th Result 2024 Live Updates: बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को पास होने का एक और मौका दिया जाता है जिसे कंपार्टमेंट परीक्षा कहते हैं। इसके तहत दो या अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र इसी साल कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं और पास हो सकते हैं। बता दें कि आज बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आने वाला है।
पिछले साल कितनों की आई थी फर्स्ट डिवीजन
Bihar Board 12th Result Updates: बिहार बोर्ड की पिछले साल हुई 12वीं की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की फर्स्ट डिवीजन आई थी। इसमें आर्ट्स के 1 लाख 80 हजार 979, कॉमर्स के 30,475, साइंस के 3 लाख 1 हजार 627 और वोकेशनल के 141 छात्र-छात्राएं शामिल थे।
मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
12th result BSEB: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट बस आने ही वाला है। आप हमारी साइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट जान सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी करने के बाद आप इंटर की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको biharboardonline.com/DigitalLocker पर जाना होगा। यहां बताए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉमर्स में पिछले साल कौन थे टॉपर्स
Bihar Board 12th Commerce Toppers : 2023 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम से सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से 475 अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरे स्थान पर भूमि कुमारी, तनुजा सिंह और कोमल कुमारी थीं। तीनों को 474 अंक मिले थे। तीसरे स्थान पर 472 अंक पाकर पायल कुमारी और सृष्टि अक्षय रही थीं।
कैसी होगी टॉपर्स की लिस्ट
Bihar 12th Board Exam Result 2024: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल 13 लाख 4 हजार 352 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। टॉपर्स की लिस्ट में छात्र के नाम, बेसिक डिटेल्स, स्कूल का नाम और उन्हें मिले नंबर की जानकारी होगी। बता दें कि इस साल इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच हुई थीं।
कब हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना
Bihar Board ka Result: बिहार बोर्ड की स्थापना साल 1952 में सेकंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए हुई थी। इसका मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में है। बिहार बोर्ड परीक्षाओं को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। आज बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने वाला है।
इसी महीने आएंगे 10वीं के रिजल्ट
Bihar Board Exam 2024 Result Updates : बिहार बोर्ड की 12वीं के एग्जाम्स का रिजल्ट आज सामने आने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी इसी महीने जारी किया जा सकता है।
सभी स्ट्रीम्स का आज ही आएगा रिजल्ट
Bihar Board 12th Result Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आज आने वाला है। सभी स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल) का रिजल्ट एक ही साथ जारी किया जाएगा। बता दें कि कई अन्य बोर्ड में अलग-अलग स्ट्रीम्स के रिजल्ट अलग-अलग दिन जारी किए जाते हैं।
मार्कशीट पर होती हैं ये जानकारियां
Bihar 12th Board Result Marksheet: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। इसके बाद छात्रों को मार्कशीट मिलनी शुरू हो जाएंगी। करियर के लिहाज से बेहद अहम माना जाने वाला यह दस्तावेज कई महत्वपूर्ण जानकारियां समेटे होता है। इसमें छात्र का नाम, स्कूल का नाम, परीक्षा का साल, हर विषय में मिले नंबर, कुल नंबर, डिवीजन और पास या फेल होने जैसी जानकारियां होती हैं।
रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Bihar 12th Board Result By Roll Number: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आज दोपहर जारी हो जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर होना जरूरी है। क्लिक करके जानिए कि Roll Number से रिजल्ट कैसे चेक करें?
पिछले साल साइंस से आयुषी नंदन थीं टॉपर
Bihar Board 12th Topper Science Stream: साइंस स्ट्रीम से पिछले साल बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आयुषी नंदन ने टॉप किया था। उन्हें 94.8 प्रतिशत अंक मिले थे। लिस्ट में दूसरे स्थान पर हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया थे जिन्हें 94.4 प्रतिशत अंक मिले थे। वहीं, साइंस स्ट्रीम में तीसरे स्थान पर रहीं अदिति कुमारी को 94.2 प्रतिशत अंक मिले थे।
कुछ ही घंटों में आ जाएगा परिणाम
Bihar 12th Board Result Time: 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार बस कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बोर्ड दोपहर 1.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें परिणाम जारी किया जाएगा।
रोल नंबर या रोल कोड जरूरी
Check Bihar 12th Board Result: बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र के पास रोल नंबर या रोल कोड जरूर होना चाहिए। रिजल्ट आज जारी हो जाएगा। इसे चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको रोल नंबर या रोल कोड देना होगा।
मैसेज भेजकर ऐसे चेक करें रिजल्ट
Check Bihar 12th Board Result Via Message: अगर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने में कोई दिक्कत हो रही है, वेबसाइट क्रैश हो रही है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा है तो आप अपने फोन से मैसेज भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज टाइप करना होगा BIHAR12, इतना लिखकर एक स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप करें। इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। थोड़ी देर में आपका रिजल्ट मैसेज के जरिए आपको मिल जाएगा।
पिछले साल टॉपर्स को क्या मिला था
Bihar 12th Board Result Updates: 2023 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को एक लैपटॉप, एक लाख रुपये नकद और किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दी गई थी। दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 75,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और किंडल दी दई थी। तीसरे स्थान पर रहे छात्र के 50,000 रुपये कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल मिली थी।
मार्कशीट में हो गलती तो क्या करें
Bihar Board 12th Result Updates: बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद अगर आपको आपके ऑनलाइन स्कोरकार्ड पर गलती दिखती है या आपको लगता है कि आपके नंबर कम हैं तो आपको अपने स्कूल को इसकी जानकारी देनी चाहिए। इसके अलावा नंबर कम होने की शिकायत पर स्क्रुटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
पिछले साल किसने किया था टॉप?
Bihar Board 12th Toppers: बिहार में पिछले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन ने सबसे ज्यादा 94.8 प्रतिशक अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक को 95 प्रतिशत अंक मिले थे। आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा को भी 95 प्रतिशत मार्क्स मिले थे।
पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?
Bihar Board Inter Result 2024: बिहार में पिछले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 लाख 4 हजार 586 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 10 लाख 91 हजार 948 पास हुए थे। पास होने का कुल प्रतिशत 83.7 था। सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम (6 लाख 68 हजार 526) के थे। इसके बाद साइंस (5 लाख 86 हजार 532) और कॉमर्स (49,155) के छात्र थे।
13 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इंतजार
Bihar Board 12th Result: बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अपने परिणाम की फिक्र में डूबे इन बच्चों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट जारी कर देगा।
ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
How to Check Bihar 12th Board Result: जानिए बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे चेक करें। इसके लिए सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपरो रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना होगा। फिर आपको 12वीं के रिजल्ट से संबंधित एक विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपसे रोल नंबर मांगा जाएगा। रोल नंबर भर कर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा
10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
12th Result Bihar Board : आज बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम इसी महीने के अंत तक सामने आ सकता है।
कब डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड
Bihar Board Inter ka Result : दोपहर 1.30 बजे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?
Bihar Board Inter ka Result : बिहार में पिछले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 लाख 4 हजार 586 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 10 लाख 91 हजार 948 पास हुए थे। पास होने का कुल प्रतिशत 83.7 था। सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम (6 लाख 68 हजार 526) के थे। इसके बाद साइंस (5 लाख 86 हजार 532) और कॉमर्स (49,155) के छात्र थे।
कब जारी किया जाएगा परिणाम
Bihar Board Inter ka Result : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से की गई एक पोस्ट के अनुसार 12वां बोर्ड का रिजल्ट 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर करेंगे।
https://twitter.com/officialbseb/status/1771189430428020935
वेबसाइट क्रैश हो तो ऐसे देखें रिजल्ट
Bihar Board Inter ka Result : रिजल्ट जारी होने के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। ऐसे में वेबसाइट क्रैश होने की समस्या सामने आ सकती है। ऐसे में आप biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
स्क्रुटनी कराने के लिए क्या करें
Bihar Board Inter ka Result : अगर कोई छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं है तो उसे मार्कशीट की हार्ड कॉपी मिलने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद अपने स्कूल से संपर्क करें और नंबरों को फिर से इवैल्युएट करने के लिए आवेदन करें। इसकी प्रक्रिया कैसी होगी इसका ऐलान भी रिजल्ट जारी होने के बाद कर दिया जाएगा।
धोखेबाजों से सावधान रहें स्टूडेंट
Bihar Board Inter ka Result : बोर्ड ने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं से फर्जीवाड़ा करने वालों से सतर्क रहने के लिए कहा है। बोर्ड के अनुसार ऐसी फोन कॉल्स आ सकती हैं जिनमें पैसे देकर अच्छे नंबर दिलवाने का दावा किया जाए। इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों, दोनों को ही सावधान रहने की जरूरत है।
रिजल्ट से खुश नहीं तो क्या करें
Bihar Board Inter ka Result : रिजल्ट जारी करने के बाद बीएसईबी स्कूलों को छात्रों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट भेजेगा। अगर कोई छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रुटनी या वेरिफिकेशन या नंबरों की फिर से गिनती करवाने का विकल्प होगा। जो लोग परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे उनके लिए बाद में कंपार्टमेंट एग्जाम कराया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा बिहार बोर्ड
Bihar Board Inter ka Result : रिजल्ट जारी करने के लिए आज बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें टॉपर्स के नाम और अन्य अहम जानकारियां साझा की जाएंगी। बोर्ड यह भी बताएगा कि कितने लोगों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, कितने शामिल हुए थे और कितने गैरहाजिर रहे।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी
Bihar Board Inter ka Result : अपनी बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर, रोल कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद चेक करने के लिए इनकी जरूरत पड़ सकती है।
BSEB Bihar 12th Class Result 2024 Live Updates : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसे लेकर बिहार बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिन छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी वह अपना परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 days agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
5 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines