UP Sainik School Admission 2027: यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई

UP Sainik Schools Entrance Exam 2027-28: उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना लेट फीस के अप्लाई करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 है. जानें पूरी जानकारी.

up sainik school admission

उम्‍मीदवार 25 अक्‍टूबर तक एडम‍िशन के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन कर सकते हैं. (Photo - UP Gorakhpur sainik school)

अगर आपके घर में भी कोई बच्चा कक्षा 6 या कक्षा 9 में पढ़ता है और उसका सपना आगे चलकर देश की रक्षा सेवा (Defence Services) में जाने का है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसायटी ने UP Sainik Schools Entrance Exam 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है, लेट फीस कितनी लगेगी और फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस क्या है.

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

अगर आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई तारीखों का खास ध्यान रखें:

बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तारीख: 25 अक्टूबर 2026 (शाम 5 बजे तक).

विज्ञापन

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026 (शाम 5 बजे तक).

एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार (करेक्शन विंडो): 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक).

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख: 20 दिसंबर 2026.

अगर आप 25 अक्टूबर की समय सीमा से चूक जाते हैं, तो आप 2,000 रुपये की लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं. इसलिए बेहतर यही होगा कि समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए Open Application सेक्शन में जाएं और New Registration लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जरूरी जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा करें.
मांगे गए जरूरी दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) अपलोड करें और अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने से पहले उसमें भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से दोबारा जरूर चेक कर लें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर या पीडीएफ सेव करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन

क्यों खास है यह परीक्षा?
इस प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे भविष्य में देश की डिफेंस सर्विसेज (सेना, नौसेना और वायुसेना) में एक बेहतरीन अफसर बन सकें. फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर दिया गया ऑफिशियल प्रोस्पेक्टस (Prospectus) ध्यान से जरूर पढ़ लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ