Kaalchakra: मां लक्ष्मी की कृपा से घर आएगी सुख-समृद्धि, इन उपायों से दूर होगी दरिद्रता

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपायों के बारे में जानेंगे. आप पारद की मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित कर उनकी कृपा पा सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Maa Lakshmi .jpg

मां लक्ष्मी की पारद की प्रतिमा स्थापित करने से आपको उनके आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होगी. (Photo Credit - AI)

Kaalchakra Today 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज पूर्णिमा तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर हो गया है. अब कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ हो चुका है. उदयातिथि के आधार पर आज पूर्णिमा मान्य होगी. आज वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है. शाम को 5 बजकर 41 मिनट तक आश्विनी नक्षत्र रहेगा इसके बाद भरणी नक्षत्र आरंभ होगा.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पारद धातु से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा के घर लाने के उपाय और फायदों के बारे में जान सकते हैं. आज वज्र और सिद्धि योग रहने वाला है. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, आडल योग और दुमहूर्त रहने वाला है. गुलिक काल प्रभावी रहेगा. आज के कालचक्र में आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपायों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

पारद से पाएं खुशियां

पारद एक धातु है इसे पारा या मरकरी भी कहते हैं. इस धातु को अत्यंत महत्वपूर्ण और दिव्य माना जाता है. आप अपने घर में पारद से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लेकर आ सकते हैं. पारद की मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने से धनलाभ के योग बनते हैं. आप पारद से बनी मां लक्ष्मी की प्रतिमा को फैक्ट्री, दुकान, ऑफिस और व्यवसाय के स्थान पर स्थापित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे.

विज्ञापन

आपको इस उपाय को करने के साथ ही अपने आचरण अच्छे रखने चाहिए. मां लक्ष्मी की कृपा से आपको जीवन में सकारात्मक फल मिलेंगे. इससे दरिद्रता दूर होगी. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. पारद से बनी हुई लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद नित्य आप पूजा-अर्चना करें. आप प्रतिमा का जल, दूध, घी, शहद, दही और शुद्ध जल से स्नान कराएं. इसके बाद गन्ने के जल से स्नान कराकर पूजा करें.

आप आज के कालचक्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने और घर से दरिद्रता को दूर करने के लिए यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो में देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ