IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प

India vs New Zealand, 3rd T20I: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच से बाहर हो गए हैं. पिछले मैच में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी खेले थे. उन्हें ही फिर से मौका मिल सकता है. इसके अलावा भी टीम इंडिया के पास कुछ विकल्प हैं.

ishan kishan vaibhav sooryavanshi shivam dube

ईशान किशन के बाहर होने के बाद तीसरे T20I के लिए भारत के पास कई बैकअप विकल्प हैं (Image: ANI)

India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. किशन भारतीय T20I टीम के अहम बल्लेबाज हैं. पहले T20I में उन्हें फील्डिंग करते हुए चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए. अब बताया जा रहा है कि ईशान तीसरे T20I का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे. अभी वह चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं. वैभव सूर्यवंशी पिछला मैच खेले थे और अब उन्हें दोबारा मौका मिल सकता है. इसके अलावा भी टीम इंडिया के पास कुछ विकल्प हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन हुए तीसरे T20I से बाहर

BCCI ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि ईशान किशन अब तक अपनी चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं. इसी वजह से वह तीसरे T20I का हिस्सा नहीं होंगे. अभी किशन रिकवरी कर रहे हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

ईशान किशन के दूसरे T20I से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वैभव मौके का फायदा नहीं उठा पाए. अगर किशन फिट होते, तो वह वैभव की जगह प्लेइंग 11 में आ जाते. हालांकि, किशन फिट नहीं हैं, जिस वजह से वैभव सूर्यवंशी को फिर से मौका मिल सकता है. किशन के पास अपनी छाप छोड़ने का एक और मौका है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास है 3 अन्य विकल्प

टीम इंडिया चाहे, तो कॉम्बिनेशन को देखते हुए कुछ और बदलाव भी कर सकती है. कुमार कुशाग्र शानदार फॉर्म में हैं और लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते आए हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें एक मैच में नंबर 3 पर मौका दे सकती है. शिवम दुबे भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन अभी प्लेइंग 11 से बाहर हैं. तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजकर दुबे को लोअर ऑर्डर में भेजा जा सकता है. दुबे तेज गेंदबाजी का अतिरिक्त विकल्प भी प्रदान कर सकते हैं.

टीम इंडिया को पिछले दोनों T20I मैचों में स्पेशलिस्ट स्पिनर की कमी महसूस हुई है. टीम चाहे, तो बैटिंग ऑर्डर में समझौता करके एक अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका दे सकती है. हालांकि, इसकी संभावना सबसे कम है. टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी को एक मौका दिया है और उसे तीसरे T20I मैच में भी उन पर भरोसा जताना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ