Toilet Smell Home Remedies: बाथरूम घर का वो हिस्सा है जहां घर के लोग ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले मेहमान भी जरूर जाते हैं. ऐसे में अगर बाथरूम से बदबू (Bathroom Smell) आती है तो खुद का मूड तो खराब होता ही है साथ ही बाहर वाले व्यक्ति के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है सो अलग. अगर आपके घर का भी यही हाल है और टॉयलेट की बदबू के कारण पूरा बाथरूम बदबूदार हो जाता है तो यहां जानिए किस तरह इस बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां ऐसे कुछ नुस्खे शेयर किए गए हैं जो बाथरूम को साफ भी रखेंगे और बदबू से छुटकारा भी दिलाएंगे.
टॉयलेट की बदबू कैसे दूर करें | Toilet Ki Badbu Kaise Dur Kare
बेकिंग सोडा आएगा काम
बेकिंग सोडा (Baking Soda) को सादा या फिर सिरके में मिलाकर टॉयलेट सीट पर डाला जाए तो यह कमाल का असर दिखाता है. आपको करना बस इतना है कि सिरके में बेकिंग सोडा को मिलाना है और टॉयलेट सीट पर अच्छे से फैला देना है. इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही लगाकर छोड़ देने के बाद टॉयलेट को धोकर साफ कर लें. इससे टॉयलेट सीट की अच्छी सफाई भी हो जाती है और बदबू दूर होती है सो अलग. हफ्ते में 1 -2 बार इस नुस्खे को आजमाने पर ही टॉयलेट की गंदी बदबू दूर रहती है.
नींबू के छिलकों की महक बाथरूम की बदबू को सोखने का काम करती है. ऐसे में आप पानी में नींबू के छिलकों को उबालकर इस पानी को टॉयलेट सीट में उड़ेल सकते हैं या फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर रख सकते हैं और जब-तब बाथरूम में छिड़क सकते हैं. इससे टॉयलेट से आने वाली बदबू दूर होने लगती है.
ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें बाथरूम में रखने पर ये चीजें बदबू को सोखने लगती हैं और बाथरूम को खुशबूदार बनाए रखती हैं. आप किसी कटोरी या प्लेट में बेकिंग सोडा, कॉफी ग्राउंड्स या फिर नींबू के कटे हुए स्लाइसेस (Lemon Slices) रख सकते हैं. ये चीजें बाथरूम की गंदगी को सोखने का काम करती हैं.
एसेंशियल ऑयल्स भी आते हैं काम
बाथरूम की बदबू को हटाने के लिए एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेमनग्रास, लैवेंडर या अपनी पसंद के किसी और एसेंशियल ऑयल को बाथरूम में छिड़क दिया जाए या डिफ्यूजर की मदद से बाथरूम में फैलने दिया जाए तो इससे बदबू कम होने लगती है.
इन तरीकों से भी दूर होगी बाथरूम की बदबू
- टॉयलेट की सफाई में अक्सर ही लोग ऊपर-ऊपर से तो सफाई कर लेते हैं लेकिन टॉयलेट सीट के किनारों की सफाई करना भूल जाते हैं. इन हिडन स्पॉट्स को सही तरह से साफ करने पर टॉयलेट से आने वाली बदबू दूर होने लगती है.
- बाथरूम को हर समय बंद ना रखें. बाथरूम का दरवाजा या खिड़की को दिन के समय खासतौर से खुला रखें. इससे बाहर की ताजा हवा अंदर आती है और बाथरूम के अंदर की बदबू को बाहर खींच लेती है.
- एग्जॉस्ट फैन लगाना भी फायदेमंद होता है. बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगाने से अंदर की बदबू बाहर निकलती है.
यह भी पढ़ें – पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह फिर से करें इस्तेमाल, बनाएं घर की ये चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.