'प्रोग्राम OK…' और खत्म हो गई पति की जिंदगी! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची मौत की पटकथा, हत्या को दी हादसे की शक्ल

बीड तालुका के लिंबागणेश निवासी किरण सोनवणे का शव कुछ दिन पहले सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला था. शव के ऊपर उनकी दोपहिया गाड़ी पड़ी हुई थी. घटनास्थल का मंजर देखकर पहली नजर में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था. पढ़िये बीड से संजीब रॉय की रिपोर्ट.

Beed
विज्ञापन

एक फोन कॉल… सिर्फ दो शब्द-‘प्रोग्राम OK’. यह कोई सामान्य बातचीत नहीं थी, बल्कि एक हत्या की कामयाबी का संकेत था. महाराष्ट्र के बीड जिले में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने रिश्तों, विश्वास और प्रेम के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश की परतें खोल दी हैं. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर पूरे मामले को सड़क हादसा साबित करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की पैनी नजर और तकनीकी जांच ने हत्या के इस खूंखार खेल का पर्दाफाश कर दिया.

हत्या को दी हादसे की शक्ल


बीड तालुका के लिंबागणेश निवासी किरण सोनवणे का शव कुछ दिन पहले सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला था. शव के ऊपर उनकी दोपहिया गाड़ी पड़ी हुई थी. घटनास्थल का मंजर देखकर पहली नजर में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था. लेकिन नेकनूर पुलिस को मौके पर कुछ ऐसा दिखा जिसने उनके संदेह को जन्म दे दिया.

विज्ञापन

पुलिस ने बिना देर किए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट सामने आते ही पूरे मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. खुलासा हुआ कि किरण की मौत किसी सड़क हादसे में नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया.

फोन रिकॉर्ड से हुआ प्रेम प्रसंग का खुलासा

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई मृतक की पत्नी प्रियंका सोनवणे पर आकर टिक गई. पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की. जांच में सामने आया कि प्रियंका का दशरथ परदेशी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस के अनुसार, दोनों के रिश्ते में किरण सबसे बड़ी बाधा बन चुका था, इसी बाधा को हमेशा के लिए हटाने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका ने अपने प्रेमी दशरथ परदेशी और उसके साथी धीरज येडे के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. योजना के तहत घटना वाली रात किरण को मौत के जाल में फंसाया गया और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया तथा उसके ऊपर दोपहिया वाहन गिरा दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे.

लेकिन अपराधी अक्सर एक न एक गलती जरूर करते हैं, इस मामले में भी ऐसा ही हुआ. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों के बीच हुई एक फोन कॉल ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया. पुलिस को तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि वारदात के बाद आरोपियों ने एक-दूसरे से संपर्क कर सिर्फ इतना कहा था- ‘प्रोग्राम OK’. यही शब्द उनके खिलाफ सबसे मजबूत सबूत बन गए.

विज्ञापन

वारदात के बाद तीनों आरोपी बीड छोड़कर पनवेल भाग गए और वहां छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करने लगे. हालांकि नेकनूर पुलिस लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पनवेल में जाल बिछाया और पत्नी प्रियंका सोनवणे, प्रेमी दशरथ परदेशी तथा उसके साथी धीरज येडे को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

महज पांच दिनों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाकर नेकनूर पुलिस ने न केवल हत्या का खुलासा किया, बल्कि उस खौफनाक साजिश को भी बेनकाब कर दिया, जिसे सड़क हादसे का मुखौटा पहनाकर हमेशा के लिए दफनाने की कोशिश की गई थी. यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, सच ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ